- नगर निगम में धरना देकर समस्याओं के जल्द समाधान की उठाई मांग

<- नगर निगम में धरना देकर समस्याओं के जल्द समाधान की उठाई मांग

BAREILLY:

BAREILLY:

शहर की सफाई व्यवस्था, टूटी सड़के,ं कार्यकारणी की बैठक जैसे कई मुद्दों को लेकर सैटरडे को सपा पार्षदों ने नगर निगम में धरना प्रदर्शन किया। धरने के बाद नगर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह को सौंपा। पार्षदों का कहना था कि शहर में गंदगी व्याप्त है, नालियों और नालों में कीड़े बजबजा रहे हैं किसी भी सफाई कर्मचारी की कोई बीट निर्धारित नही की गई। किसी भी समस्या को नगर निगम में गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। साथ ही चेताया कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सपा पार्षद जनता को साथ लेकर धरना देंगे

नए नए ठेकेदारों को बड़े बड़े निर्माण कार्य

धरने में मौजूद पार्षदों ने आरोप लगाए कि नए-नए ठेकेदारों को नगर निगम बड़े-बड़े निर्माण कार्य दे रहा है। फेरी नीति का भी पालन नहीं किया जा रहा है। गरीबों की मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है। गरीबों को निशुल्क दुकान देने की बजाए क् लाख फ्0 हजार रुपए वसूले जा रहे हैं। जबकि इन खोखों की कीमत केवल ख्0 हजार रुपए है। इसके लिए हर दुकानदार से 7भ् हजार से लेकर क् लाख फ्0 हजार रुपए तक वसूले जा रहे हैं।

शहर है अंधेरे में

पार्षदों ने आरोप लगाया कि शहर में खराब एलईडी व सोडियम लाइटों की खरीद और मरम्मत में अनियमित्ताएं बरती जा रही है। जिसकी वजह से पूरा शहर अंधेरे में है। कार्यकारिणी की बैठक म्-म् महीने नही होती है और बोर्ड की शक्तियों को खुद ही प्रयोग किया जा रहा है।

बंदरों और घोड़ों का आतंक

पार्षदों ने एक और बिंदु को धरने में उठाया कि पूरे शहर में बंदरों और घोड़ों का आतंक है। इनकी वजह से लोगों की जान तक जा रही है। लेकिन नगर निगम को जनता की कोई परवाह नहीं है। इस मौके पर राजेश अग्रवाल, रईस मियां, यामीन रजा, शमीम अहमद, शुगरा बेगम, तबस्सुम, परवीन सहित अन्य सपा पार्षद मौजूद रहे।