बोल जिसने 2016 में मचा दिया कोहराम
नरेन्द्र मोदी
नोटबंदी के बाद गोआ में हुई रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 2014 में मैने कालेधन के खिलाफ लड़ने की कसम ली थी। मैं कुर्सी पकड़कर बैठने के लिये नहीं जन्मा हूं। मेरे देशवासियों मैंने देश के लिए अपना परिवार छोड़ा, घर छोड़ा देश के लिए मैने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आंखों में आंसू भी आ गए थे।

बोल जिसने 2016 में मचा दिया कोहराम
मनोहर पर्रिकर
पाकिस्तान पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर भारतीय सेना ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि एक बात साफ है कि भारत कभी एलओसी क्रॉस नहीं करेगा। पर यहां पर कुछ है जो मिसिंग है। रणनीति और मुद्दों की ऐसी किस्म में जहां आप अपने मन में अनिश्चितता डालने की जरूरत है। यही कारण है कि हम ने ये हासिल किया।

बोल जिसने 2016 में मचा दिया कोहराम
राहुल गांधी
सरकार पर वार करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर राहुल गांधी ने कहा था कि तुम हमारे सैनिकों के खून के पीछे छिप रहे हो। जिन्होंने जम्मू कश्मीर में अपनी जिंदगी त्याग दी। हमारे जवानो ने खून दिया। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। तुम लोग हमारे सैनिकों के खून से खून की दलाली कर रहे हो। हमारी अर्मी ने वो किया जो उनका काम है ना कि वो किया जो कि तुम्हारा काम है।

बोल जिसने 2016 में मचा दिया कोहराम
रघुरमन राजन
पूर्व आरबीआई गर्वनर रघुरमन राजन से जब भारत की ग्लोबल इकोनॉमी में क्या भविष्य है के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमे ऐसी जगह चाहिए जहां हम खुद को संतुष्ट रख सकें। हम कह सकते हैं कि हम अंधो की दुनिया में हैं। अंधों में एक आंख वाला राजा है।

बोल जिसने 2016 में मचा दिया कोहराम
रतन टाटा
चार साल पहले टाटा समूह ने विश्वास दिखते हुए साइरस मिस्त्री को टाटा ग्रुप का चेयरमैन नियुक्त किया था। उन्होंने समूह का ठीक ढंग से परिचालन नहीं किया। उन्होंने सभी कपंनियों पर नियंत्रण करना चाहा। टाटा समूह के चेयरमैन मिस्त्री को उनके पद से हटा दिया गया था और कुछ समय के लिए रतन टाटा को फिर से समूह का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

बोल जिसने 2016 में मचा दिया कोहराम
साइरस मिस्त्री
कार्पोरेट जेट के लिए कंपनी का एक एमाउंट प्रयोग किया गया है। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री ने कहा जिन्हें कुछ दिन पहले ही कंपनी में गड़बड़ी करने के चलते समूह से निकाल दिया गया है।

बोल जिसने 2016 में मचा दिया कोहराम
डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की महिला उम्मीदवार और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को एक निर्लज्ज महिला कहा था। उनके इस बयान के बाद बहुत हंगामा मचा था।

बोल जिसने 2016 में मचा दिया कोहराम
हिलेरी क्लिंटन
डेमोक्रेटिक नेशनल कॉनवेंशन के दौरान हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि हम एक आदमी पर भरोसा कर सकते हैं तो प्रलोभन के लिए चहकता हो या उस इंसान पर जो न्यूक्लियर हथियारों के साथ हो उस पर भरोसा कर सकते हैं। ये बयान हिलेरी ने ट्रंप के खिलाफ दिया था।

बोल जिसने 2016 में मचा दिया कोहराम
ममता बेनर्जी
नोटबंदी के नाम पर मोदी आम जनता से पैसा लूट रहे हैं। उन्होंने बहुत पैसा जमा कर लिया हे। मोदी सरकार अब डाकू सरकार हो गई है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बेनर्जी ने मोदी सरकार पर अपना वार करते हुये नोटबंदी के बाद कहा था।

बोल जिसने 2016 में मचा दिया कोहराम
सिमोने बिल्स
रियो ओलंपिक 2016 में गोल्ड और ब्रोंज मेडल जीतने के बाद सीमोने बिल्स ने कहा था कि मैं अगली उसैन बोल्ट और माइकल फिलिप्स नहीं हूं। मैं पहली सिमोने बिल्स हूं। सिमोने ने अमेरिका की ओर से ओलंपिक में हिस्सा लिया था।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk