आने वाले दिनों में 43 डिग्री के पार जा सकता है तापमान

Meerut। पिछले कुछ दिनों आई आंधी व बारिश के बाद अब एक बार फिर से मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सीसीएसयू के मौसम वैज्ञानिक रवि कुमार के मुताबिक शुक्रवार को दिन का तापमान 40 रहा। आने वाले 48 घंटों में तापमान 43 डिग्री के पार जाने का अनुमान है।

दोपहर में चली लू

शुक्रवार सुबह से ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। इसके बाद दोपहर में चली लू ने लोगों को मुंह और सिर ढकने पर मजबूर कर दिया। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान गुरुवार के मुकाबले 3 डिग्री अधिक था।