शाम करीब 6 बजे
जी हां थाईलैंड में आसमान में चमगादडों को सांप बनते देखा गया है। जानकारी के मुताबिक यहां पर फु फा मैन इलाके में बनी गुफा में करीब लाखों की संख्या में चमगादड़ रहते हैं। ये चमगादड़ अचानक से सोमवार की शाम को निकल पड़े। शाम करीब 6 बजे ऐसे में लाखों की संख्या में उड़ते चमगादड़ कम से कम 10 किलोमीटर की एरिया तक छाए रहे। कालोनियों के ऊपर उड़ते इन चमगादड़ों की लाइन काफी लंबी थी। ये चमगादड़ करीब 30 से लेकर 45 मिनट तक आसमान में छाए रहे। आखिरी बार ये यहां के नेशनल पार्क में देखे गए है। जिस समय ये चमगादड़ आसमान में उड़ते हुए जा रहे हैं। उस समय नीचे सड़कों पर गाड़िया आदि चल रही थीं लेकिन उनकी लाइन आसमान में काफी लंबी थी। जिससे पहले तो लोग उसे लंबा साप समझ कर शॉक्ड हो रहे थे।



सांप जैसा आकार

हालांकि बाद में पता चला कि ये सांप नहीं बल्िक ये चमगादड़ हैं जिनके लाखों की संख्या में होने से सांप जैसा आकार आसमान में बन गया है। जब तक ये चमगादड़ आसमान में उड़ते रहे लोगों की निगाहें आसमान की ओर निहारती रही। ऐसे में वहां के इस नजारे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह वीडियो काफी तेजी से देखा जा रहा है। लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं। बताते चलें कि थाईलैंड के जंगलों में चमगादड़ काफी संख्या में हैं। ये जीव यहां की प्रकृति व वातावरण के हिसाब से बेहद जरूरी बताए जाते हैं।

inextlive from Bizarre News Desk

courtesy mail online

Weird News inextlive from Odd News Desk