- अनिश्चितकाल के लिए सदन स्थगित करने पर जताया विरोध

ALLAHABAD: अनिश्चितकाल के लिए सदन स्थगित किए जाने से नाराज पार्षदों ने वरिष्ठ पार्षद शिव सेवक सिंह के नेतृत्व में सदन के भीतर धरना, मौन उपवास और नारेबाजी की। शिव सेवक सिंह ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन नहीं चाहता कि शहर के विकास, गृहकर आदि विषय पर बैठक हो। उन्होंने कहा कि मेयर और नगर आयुक्त संयुक्त रूप से भ्रष्टाचार में शामिल होकर पार्षदों में अलगाव की भावना पैदा कर रहे हैं।

वापस लिया जाए संकल्प

पार्षद व नगर निगम उपाध्यक्ष सुशील कुमार ने मेयर को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि नगर निगम सदन में अनावासीय संपत्तिकर नियमावली 2013 को लागू करने में स्वीकृति प्रदान करने वाले संकल्प को पार्षद वापस लेने की संपुष्टि करते हैं। इस नियमावली में व्यवसायिक भवनों को दस केटेगरी में विभाजित कर 200 से 500 फीसदी गृहकर वसूलने का प्राविधान है।

आप ने किया व्यापक प्रदर्शन

शुक्रवार को गृहकर मामले पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने निगम गेट पर व्यापक प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि निगम तब कोई कर वसूली न करे जब तक उप्र नगर निगम अधिनियम की धारा 114 के तहत अपने कर्तव्यों का अनिवार्य रूप से पालन न करे। नियमानुसार सेवा के लिए व सेवा के लिए कर लिया जा सकता है। इस मौके पर आंदोलन प्रभारी डॉ। अल्ताफ अहमद, शिमला श्री, बृजेश सक्सेना, सत्येंद्र तिवारी, संजीव कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।