कानपुर। इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर मीका सिंह और दलेर मेहंदी के बडे़ भाई अमरजीत सिंह का सोमवार सुबह निधन हो गया। कहा जा रहा है कि अमरजीत सिंह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सोमवार को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। मीका ने अपने ट्विटर से बडे़ भाई के निधन की जानकारी देते हुए लिखा, 'हमें ये बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारे बडे़ भाई अमरजीत सिंह अब नहीं रहे। वो कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। सोमवार सुबह वो हमे हमेशा के लिए छोड़ कर चले गए।'

मीका सिंह ने ट्वीट कर दी बडे़ भाई के निधन की खबर,यहां पूर्ण हुआ अंतिम संस्कार

यहां हुआ अंतिम संस्कार

अमरजीत सिंह सोमवार सुबह हमेशा के लिए अपने करीबियों को छोड़ कर चले गए। मालूम हो कि इनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम 5 बजे दिल्ली के तिलक विहार क्रीमेशन ग्राउंड में हुआ। एक ओर उनकी मौत की खबर से उनका पूरा परिवार शोक में डूबा है वहीं कहा जाता है कि मीका सिंह और दलेर मेहंदी का उनसे खास लगाव था। खबर है कि इनके म्युजिक करियर को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अमरजीत सिंह का ही हाथ हैं। अमरजीत सिंह की मेहनत सफल हुई जब मीका और दलेर मेहंदी इंडस्ट्री में अपने मधुर संगीत से सिक्का जमाने में कामयाब हुए।

मीका सिंह ने ट्वीट कर दी बडे़ भाई के निधन की खबर,यहां पूर्ण हुआ अंतिम संस्कार

इन गानों से हुए दोनों हिट

दलेर मेहंदी ने सॉन्ग 'तुनक तुनक', 'बोलो ता रा रा' और 'हो जाएगी बल्ले' जैसे गानें गा कर ऑडियंस को अपना दीवाना बना दिया था। वहीं मीका ने 'सावन में लग गई आग' गाने से सुर्खियां बटोरीं और फिर कई फिल्मों में गाने गाए। हाल ही में उन्होंने आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' के कई गाने गाए जो लोगों को खूब पसंद भी आए। फिलहाल मीका इस वक्त सब काम छोड़ कर दुख की घडी़ में अपने परिवार को संभालने में जुटे हैं।

हिंदी सिनेमा में मधुर संगीत घोलने वाले सचिन दा, जानें बाॅलीवुड के फेमस म्यूजिकल घराने

कनाडा के इस शहर में राजकपूर के नाम है एक सड़क, जानें शोमैन कभी चीन क्यों नहीं गए

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk