-त्रिशूल एयरपोर्ट पर फ्यूल भरने के बाद उड़ान, प्रशासन के अधिकारी पहुंचे

BAREILLY : गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर और कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा के हेलीकॉप्टर की फ्राइडे सुबह फ्यूल के लिए त्रिशूल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म हो गया था। वह उत्तराखंड-चाइना बॉर्डर की तरफ जा रहे थे। पंतनगर से उड़ान भरने के बाद फ्यूल त्रिशूल हवाई अड्डे पर भरा गया। दिल्ली से फोन आने पर हड़कंप मच गया। डीएम ने तुरंत एडीएम सिटी आलोक वर्मा को मौके पर भेजा।

प्रशासन के पास नहीं थी सूचना

त्रिशूल एयरबेस पर सुबह पहुंचे गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर और कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा के शहर पहुंचने की प्रशासन के पास कोई सूचना नहीं थी। वह दिल्ली से उत्तराखंड के दौरे पर निकले थे। उत्तराखंड में पंतनगर से चाइना बार्डर पर निरीक्षण के लिए जाना था लेकिन इतना फ्यूल नहीं था। इसलिए हेलीकॉप्टर पंतनगर से बरेली त्रिशूल एयरपोर्ट पर पहुंचा। इसी के चलते दिल्ली से डीएम के पास फोन पहुंचा कि हेलीकॉप्टर में फ्यूल भरा जाएगा और मौसम खराब होने पर मंत्री स्टे भी कर सकते हैं। डीएम के कहने पर एडीएम सिटी पहुंचे। हेलीकॉप्टर में 1 बैरल तेल डाला गया। फ्यूल भरने में 20 मिनट का समय लगा। जिसके बाद हेलीकॉप्टर रवाना हो गया।

हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की सूचना मिलने पर एडीएम सिटी को भेजा गया था। फ्यूल भरने के बाद हेलीकॉप्टर उड़ान भर गया। इमरजेंसी लैंडिंग नहीं थी।

वीरेंद्र कुमार सिंह, डीएम बरेली