- बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

- सीमा विवाद में उलझी रही तीनों थानों की पुलिस

मेरठ : शहर में बदमाशों का आंतक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। तीनों थानों की पुलिस के सामने बाइक सवार बदमाश कपड़ा व्यापारी के मुंशी से एक लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। तीनों थानों की पुलिस सीमा विवाद के चलते तमाशबीन बनी रही।

क्या है मामला

देवपुरी निवासी कपड़ा व्यापारी जितेंद्र खुराना का मेट्रो प्लाजा के पास अग्रवाल कंप्लेक्स में अंबा फैक्ट्री ऑफिस है। उनका मुंशी शकील मुजफ्फरनगर से एक लाख रुपये की पेमेंट लेकर आफिस आ रहा था। मेट्रो प्लाजा के पास ही घात लगे बाइक सवार बदमाशों ने उनका नोटों से भरा बैग लूट लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मेट्रो प्लाजा पर ड्यूटी दे रही तीन थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझ कर रह गई।

तीन थानों की फोर्स

मेट्रो प्लाजा पर टीपीनगर, रेलवे रोड व ब्रह्मापुरी थाने की पुलिस ड्यूटी देती है। इसके साथ ट्रैफिक पुलिस के जवान भी वहां पर खड़े रहते हैं। इसके बाद भी बदमाशों ने वहां पर लूट की घटना को अंजाम दे डाला। पुलिस वहां पर तमाशबीन बनी रही।

कपड़ा व्यापारी के मुंशी के साथ लूट का मामला ब्रह्मापुरी थाने में दर्ज कर लिया गया है।

मान सिंह चौहान- एसपी सिटी मेरठ