- पीडि़ता की मां ने ही दी थी पुलिस को तहरीर

- मेडिकल रिपोर्ट में हुई दुष्कर्म की पुष्टि

DEHRADUN: थाना नेहरू कॉलोनी इलाके के मोथरोवाला में मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डॉक्टर की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि भी हुई है। इस मामले में लड़की की मां ने ही पुलिस को तहरीर दी थी।

यह था मामला

पिछले दिनों नेहरू कॉलोनी थाने में एक महिला ने अपने पति कृष्ण गोपाल वर्मा पर नाबालिग बेटीके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजा साथ ही सीडब्लूसी से टीम गठित कर नाबालिग बच्ची की काउंसलिंग करने का अनुरोध किया। पीडि़ता की मां ने बताया था कि उसका पति उसे नींद की गोली दे देता था, जब वह गहरी नींद में होती थी, तो मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म करता था।

मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि

जांच अधिकारी एसआई आशा पंचम ने बताया कि डॉक्टर की मेडिकल रिपोर्ट में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। रविवार को पुलिस ने आरोपी को सुबह करीब साढ़े दस बजे मोथरोवाला स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

सीडब्लूसी ने की पूछताछ

सीडब्लूसी की अध्यक्ष डा। सुधा देवरानी ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान 10 वर्षीय पीडि़ता ने पिता द्वारा की गई ज्यादती की आपबीती सुनाई। बच्ची तीसरी क्लास में पढ़ती है और अब तक आहत है।