-झंगहा एरिया के तेनुआखुर्द गांव की घटना

-मर्डर की आशंका में पुलिस कर रही जांच पड़ताल

<-झंगहा एरिया के तेनुआखुर्द गांव की घटना

-मर्डर की आशंका में पुलिस कर रही जांच पड़ताल

GORAKHPUR: GORAKHPUR: झंगहा एरिया में आम के पेड़ की डाल से किशोरी की डेड बॉडी लटकती मिली। सोमवार सुबह गांव के लोगों डेड बॉडी देखकर पुलिस को सूचना दी। किशोरी की डेड बॉडी मिलने की सूचना इलाके में फैलने पर परिजन घर छोड़कर फरार हो गए। किशोरी की हत्या कर पेड़ की डाल से डेड बॉडी लटकाने की आशंका में पुलिस जांच कर रही है। एसओ झंगहा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एक दिन पहले सौतेली मां ने किशोरी के अचानक घर से लापता होने की सूचना मोहल्ले के लोगों के दी थी।

पेड़ की डाल से लटक रहा था शव

तेनुआखुर्द गांव के महुई टोले के पास भुल्लन यादव का आम का बाग है। सोमवार सुबह नेचुरल काल पर निकले लोगों ने दुपट्टे के फंदे से किशोरी की डेड बॉडी लटकती देखकर शोर मचाया। किशोरी की हत्या कर पेड़ की डाल से लटकाने का मामला सामने आने पर लोग जमा हो गए। किशोरी की पहचान महुई गांव के शिव यादव की बेटी नेहा के रूप में हुई।

सौतेली मां पर जताया संदेह

किसी ने किशोरी के हत्या की सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी पाकर झंगहा पुलिस पहुंची। लोगों ने किशोरी की हत्या कर पेड़ की डाल से डेड बॉडी लटकाने की आशंका जताई। लोगों ने पुलिस को बताया कि शिव यादव ने दूसरी शादी की है। सौतेली मां से संबंध अच्छा न होने से नेहा और उसका भाई विशाल ननिहाल में रहने लगे। रविवार दोपहर सौतेली मां ने नेहा के अचानक घर से लापता होने की सूचना सबको दे दी थी। इस वजह से लोग संदेह जता रहे हैं। किशोरी की डेड बॉडी मिलने के बाद से परिवार के लोग फरार हो गए हैं।

इन वजहों से बढ़ी आशंका

- किशोरी की जीभ और आंखें बाहर नहीं निकली थीं। सुसाइड करने पर जीभ और आंखें बाहर निकल आती हैं।

- पेड़ के पास एक जोड़ी चप्पल रखी गई थी। लेकिन पड़े पर चढ़ने के कोई स्पष्ट निशान नहीं नजर आ रहे थे। चप्पल देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उसे किसी ने रख दिया है।

वर्जन

मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से किशोरी के मौत की वजह सामने आ सकेगी। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

आशुतोष सिंह, एसओ झंगहा