अकेला बेटा है

थाना ताजगंज के कुआखेड़ा निवासी सौरव यादव पुत्र राजकुमार की शादी 29 फरवरी को हाथरस के इगलास निवासी वैष्नवी पुत्री निहाल सिंह से होनी है। सौरव तीन बहिनों में अकेला भाई है। बड़ी बहिन की शादी हो चुकी है। 22 फरवरी कोस उसकी सगाई होनी थी। 30 जनवरी को मॉर्निंग अपनी शादी के कार्ड बांटने के लिए मौसी के लड़के की हीरो होंडा बाइक लेकर फिरोजाबाद के लिए निकला था।

घर में मिले लव लेटर

2 फरवरी सैटरडे को सौरभ की बाइक फिरोजाबाद थाना मोहम्मदपुर के शंकरपुर

घाट की खाई में मिली थी। परिजनों ने घर में तलाशी की तो सौरभ को लिखे एक लड़की का फोटो और लव लेटर मिले हैं। जो पूरी तरह से फटे हुए हैं। परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। दोनों तरफ से शादी के कार्ड बंट चुके हैं।

मोबाइल से सिम निकाल लिया था

सौरभ अपना मोबाइल से सिम निकालकर घर ही छोड़ गया था। उसने फिरोजाबाद से सौरभ ने अपने दोस्त को कॉल किया था। चाचा विजय यादव ने बताया कि सौरभ ?लू शर्ट, धानी जैकेट, जीन्स की पेंट, सफेद स्पोर्ट शूज और सफेद मोजे पहना था।

लड़की के घर वाले भी कर रहे तलाश

अलीगढ़ के इगलास निवासी वैष्णवी पुत्री निहाल सिंह से शादी होनी है। निहाल सिंह भी अपने स्तर से शौरभ को तलाशने में लगे हैं। गांव

में तमाम उल्टी-सीधी चर्चाएं हो रही है। वैष्णवी घर में डर सहमी से रह रही है।