फतेहाबाद रोड स्थित होटल में सभा कर लोगों को उकसाने का आरोप

-हिंदूवादियों ने मिशनरी से जुड़े लोगों के साथ की मारपीट, मची भगदड़, मिशनरी से जुड़े एक दर्जन लोगों को अरैस्ट किया

आगरा। थाना ताजगंज स्थित एक होटल में मंगलवार को मिशनरी की प्रार्थना सभा में जमकर हंगामा हुआ। दलित समाज के लोगों को धर्म परिवर्तन का प्रयास होने की जानकारी होने पर हिंदूवादी पहुंच गए। यहां पर मिशनरी लोगों के साथ मारपीट कर दी व तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मिशनरी से जुड़ी तीन महिलाओं समेत एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

दलित समाज के लोगों को बुलाया

फतेहाबाद रोड स्थित होटल समोगर में मिशनरी के लोगों ने मीटिंग बुलाई थी। इसमें दलित समाज के दर्जनों लोगों को न्योता दिया गया। आरोप है कि मिशनरी के लोग ¨हदू धर्म की बुराईयां करके उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रहे थे। ईसाई धर्म अपनाने पर निशुल्क पढ़ाई और नौकरी का प्रलोभन दे रहे थे। हिंदूवादियों की इसकी भनक लग गई। शाम को हिंदूवादी संगठन के दर्जनों लोगों की भीड़ होटल पर पहुंच गई।

मारपीट और तोड़फोड़ हुई

हिंदूवादियों ने धर्मातरण का विरोध किया। सभा में आए लोगों से टकराव हो गया। इसके बाद ¨हदू संगठनों के सदस्यों ने उनसे मारपीट कर दी। स्टेज पर लगा बैनर समेत अन्य सामान में तोड़फोड़ कर दी। सभा में डंडे चलने से अफरा-तफरी मच गई। उसमें शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। ¨हदू संगठनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिशनरी से जुड़ी तीन महिलाओं समेत एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।

अच्छाई बता रहे थे मिशनरी

हिरासत में मिशनरी के लोगों का कहना था कि उन्होंने किसी को नहीं उकसाया। प्रार्थना सभा में ईसाई धर्म की अच्छाई बताई जा रही थी। उसी दौरान हमला बोल दिया। उनके साथ मारपीट की। पुलिस के अनुसार पकड़े आरोपियों में लिनिस, सम, अनु, जैक्सन, पी। इलियास, विनीच के थामस, राहुल मुख्य हैं।

मामले में लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपितों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

उदयराज सिंह, सीओ सदर

पहले ही हो गई थी सभा की जानकारी

सभा में शामिल साथी ने मिस्ड कॉल से दिया इशारा

आगरा। होटल में मिशनरी सदस्यों की सभा की भनक हिंदूवादियों को एक सप्ताह पहले ही लग गई थी। योजनाबद्ध तरीके से संगठन के सदस्य सभा में शामिल होने गए थे। इससे कि सभा में होने वाली बातों का पता चल सके। जब भावनाएं भड़काने वाली बात शुरू हुई तो संगठन के अन्य लोग भी अंदर पहुंच गए।

संगठन ने बनाई योजना

विश्व ¨हदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री सुनील कुमार और प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर के मुताबिक मिशनरी लोगों द्वारा समोवर होटल में सभा होने की जानकारी एक सप्ताह मिली थी। इसमें दूसरे राज्यों से लोगों के आने का पता चला। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों रवि दुबे और दिग्विजय नाथ तिवारी के नेतृत्व में टोलियां बनाई। कुछ लोगों को सभा में शामिल होने के लिए भेजा गया। इससे कि धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने वाली बातों की पुष्टि की जा सके।

मिस्ड कॉल पर पहुंचे लोग

मिशनरी सदस्यों की भड़काने वाली बातें करने लगे। उन्होंने दलित समाज के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने पर कई सहूलियतों का प्रलोभन दिया। हिंदूवादी संगठन के लोग पहले से भीड़ में शामिल थे। एक सदस्य ने साथियों को मिस्ड कॉल कर इशारा कर दिया। इसके बाद मौके पर अन्य सदस्य पहुंच गए। मौके पर पहुंचने वाले ¨हदू संगठनों के सदस्यों में रवि दुबे, दिग्विजय नाथ तिवारी, दया शंकर, मोहित, मुकेश, अमित आदि थे। धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने अधिकांश आरोपित केरल के बताए गए हैं। यहां से पहले वे मथुरा में सभा करके आए थे। दिग्विजय नाथ तिवारी के मुताबिक संगठन के लोगों के साथ मौके पर पुलिस भी पहुंची थी। मामले में मुकदमा पंजीकृत हुआ है।