-केस्को एमडी से विवाद में दर्ज मुकदमे में गैरहाजिर चल रहे थे विधायक

-कोर्ट ने जारी किया था गैरजमानती वारण्ट

KANPUR :

केस्को एमडी से विवाद में दर्ज मुकदमे में सपा विधायक इरफान सोलंकी शुक्रवार को सीएमएम कोर्ट में पेश हुए। वो पिछली कई तारीखों से गैरहाजिर चल रहे थे। जिस पर सख्त रुख अपनाते हुए कोर्ट ने उनके खिलाफ गैरजमानती वारण्ट जारी किया था। कोर्ट ने उनकी बेल अर्जी स्वीकार करते हुए क्भ्-क्भ् हजार की जमानतें दाखिल करने का आदेश दिया।

सूबे में बसपा की सत्ता के दौरान शहर में बिजली समस्या को लेकर सपा विधायक इरफान सोलंकी क्7 जून ख्0क्क् को समर्थकों समेत तत्कालीन केस्को एमडी रितु महेश्वरी के ऑफिस प्रदर्शन किया था। उस समय रितु महेश्वरी केस्को एमडी थी। सपा विधायक से केस्को एमडी से बहस होने पर समर्थकों ने हंगामा कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि समर्थक हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। इंजीनियर अशोक कुमार सिंह चौहान ने ग्वालटोली थाने में विधायक इरफान सोलंकी, मोहम्मद हसन रूमी समेत एक दर्जन समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी सुनवाई सीएमएम कोर्ट में चल रही है। तीन साल पुराने इस मामले में विधायक बेल पर रिहा होने के बाद कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। कोर्ट से उनको सम्मन जारी किया गया, लेकिन इसके बाद भी वो कोर्ट में पेश नहीं हुए। कोर्ट ने सख्त कार्रवाई करते हुए विधायक का गैरजमानती वारण्ट जारी किया। कोर्ट ने उनके पेश न होने पर जमानत राशि जब्त करने का भी आदेश दिया था। कोर्ट के सख्त रुख को देख शुक्रवार को विधायक कोर्ट में पेश हुए। एडवोकेट वसीम अख्तर ने उनकी बेल अर्जी दाखिल की। जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए क्भ्-क्भ् हजार की जमानत पर उन्हें रिहा करने का आदेश दिया।