रूमी नाथ ने फेसबुक पर जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक अब उनका नाम राबिया सुल्ताना हो गया है। उन्होंने सामाजिक कल्याण विभाग के एक इंप्लाइ जाकिर हुसैन के साथ निकाह कर लिया है। हुसैन से उनकी मुलाकात भी इसी सोशल साइट के जरिए हुई थी।

जाकिर हुसैन के साथ रूमी नाथ उर्फ राबिया सुल्ताना का निकाह उनके गायब होने से बहुत पहले 13 अप्रैल को ही हो गया था। इसके लिए काजी का इंतजाम राज्य के मंत्री सिद्दिकी अहमद ने करवाया था। गायब होने से पहले भी MLA की दूसरी शादी की खबरें मीडिया पर आई थीं, लेकिन तब उन्होंने जोरदार खंडन किया था। अब वही दुनिया को बताने के लिए फेसबुक पर अपने निकाह की तस्वीरें डाउनलोड कर रही हैं। उनकी पहली शादी राकेश सिंह से हुई है, जिनसे उनकी एक बेटी भी है।

22 मई को रूमी अपने ड्राइवर और बॉडिगार्ड के साथ सिल्चर मेडिकल कॉलेज गई थी। उन्होंने साथ गए लोगों को बाहर इंतजार करने को कहा और खुद अंदर चली गईं। इसके बाद से ही उन्हें गायब बताया जा रहा था। कांग्र्रेस के टिकट पर चुने जाने से पहले वह एक बार भाजपा की MLA भी रह चुकी हैं।

National News inextlive from India News Desk