- कलेक्ट्रेट के कर्मचारी संघ ावन के आठ टेबुल पर होगी मतगणना

- कलेक्ट्रेट में तैनात रहेगी बड़ी मात्रा में फोर्स

GORAKHPUR: गोरखपुर-महराजगंज एमएलसी चुनाव की मतगणना रविवार को कर्मचारी संघ भवन में की जाएगी। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतगणना के लिए आठ टेबल बनाए गए हैं। इसके लिए 30 मतगणना कर्मिचारियों को लगाया गया है। प्रत्येक टेबल पर एक-एक काउंटिंग सुपरवाइजर और दो गणना सहायक लगाए गए है। मतगणना की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार के डीएम ओएन सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें डीएम ने मतगणना संबंधी सतर्कताओं को लेकर जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम सुरेश चंद्र तिवारी, चंद्र भूषण त्रिपाठी, अपर प्रभारी अधिकारी कार्मिक बीएन मिश्रा आदि मौजूद रहे।

चक्रवार होगी गणना

एमएलसी चुनाव के वोटों की गण्ना चक्रवार होगी। मतपेटिकाएं चक्रवार टेबल पर लाई जाएंगी। इसे खोलने से पहले अभिकर्ताओं को सील दिखाया जाएगा। ग्रीन पेपर का मिलान कराने के बाद सभी मतपत्रों को बाहर रखकर मतपेटिका को अभिकर्ताओं को दिखाया जाएगा। मतो का विवरण बैलेट पेपर अकाउंट से मिलान करने के बाद 25-25 का बंडल बनाकर रिटर्निग ऑफिसर की मेज पर रखा जाएगा। वह इसे एक बड़े बॉक्स में सभी मतपत्रों की मिक्सिंग करके 25-25 के बंडल में 500-500 मतपत्र गणना के लिए टेबल पर उपलब्ध कराए जाएंगे।