ALLAHABAD: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जगदीश पांडेय ठकुराई ने मंडे को पत्रकारों से बातचीत में इलाहाबाद झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संघ के प्रत्याशी तथा महामंत्री लाल मणि द्विवेदी द्वारा मतदाताओं के लिये दृष्टि पत्र जारी किया गया। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन के लिये संघर्ष साध्य है, जबकि एमएलसी साधन है। वार्ता में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, अवैध वसूली, नकल माफियाओं के जाल आदि पर करारा प्रहार किया गया। कहा कि ठकुराई गुट चुनाव जीतने के बाद शिक्षा पर गैर सरकारी विधेयक लायेगा। जिसमें कोठारी कमीशन की एक समान शिक्षा समेत अन्य बातों को शामिल किया गया है। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष रघुराज सिंह एवं मुहर्रम अली, सत्य प्रकाश सिंह, डॉ। अरुण कुमार, डॉ। सुनील कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।