बेरोजगारी भत्ता दिलाने का भरोसा

रेखा (परिवर्तित नाम) कटरा चांद खां बारादरी में रहती है। उसका पति से तलाक हो चुका है। फिलहाल वह पढ़ाई कर रही है। रेखा का आरोप है कि उसके पड़ोसी युवक ने उसे बेरोजगारी भत्ता दिलाने का भरोसा दिया। उसकी हाई स्कूल की मार्कशीट ले ली। जब उसे भत्ता नहीं मिला तो उसने मार्कशीट लौटाने को कहा। 19 सितंबर को युवक ने उसे एक अश्लील क्लिप दिखाकर ब्लैकमेल किया। उसने बताया कि क्लिप दिल्ली के एक फोटोग्राफर से बनवाई है।

धमकी देकर भाग निकला

युवक ने धमकी दी कि वह उसके साथ संबंध बनाए, नहीं तो क्लिप इंटरनेट पर डाल देगा। उसके मना करने पर रेप करने की कोशिश की। शोर मचाने पर वह भाग निकला और जान से मारने की धमकी दी। कुछ दिन बाद लड़की को पता चला कि अश्लील क्लिप एक सेक्स वेबसाइट पर चल रही है। लड़की का कहना है कि यह क्लिप उसकी नहीं है। छेड़खानी कर उसका चेहरा यूज किया गया है। उसका आरोप है कि इसमें उसकी दो बहनों का भी हाथ लग रहा है।