RANCHI: झारखंड में जमीन की खरीद-बिक्री पर जल्द ही मोबाइल से नजर रखी जाएगी। राज्य में जमीन संबंधी मामलों में बढ़ रही धोखाधड़ी को रोकने के लिए झारखंड सरकार एक मोबाइल एप्प व साफ्टवेयर लाने जा रही है। इसकी मदद से एक तरफ जहां जमीन का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा, वहीं मोबाइल एप्प के माध्यम से रैयत ऑन लाइन लगान का भुगतान कर ऑन लाइन रसीद भी पा सकेंगे। ये बातें भू-राजस्व, निबंधन, पर्यटन, कला-संस्कृति व खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहीं। वह राज्य सरकार के एक साल पूरा होने पर शुक्रवार को सूचना भवन में विभागीय उपलब्धियों व भावी योजनाओं की जानकारी प्रेस कांफ्रेंस में दे रहे थे।

डिजिटल लैंड रिकार्ड से जुड़ेगा आधार

मंत्री ने बताया कि भ् जनवरी को झारखंड में लैंड बैंक की सौगात मुख्यमंत्री रघुवर दास देने जा रहे हैं। इसके माध्यम से पूरे राज्य की जमीन का डिजिटल रिकॉर्ड इस बैंक में मौजूद रहेगा। साथ ही आधार नंबर को भी डिजिटल लैंड रिकॉर्ड के साथ जोड़ने का काम होगा, ताकि किसी की जमीन की हेराफेरी कोई दूसरा नहीं कर पाएगा।

पारदर्शी होगा फ्लैट रजिस्ट्रेशन

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में अपार्टमेंट व फ्लैट के रजिस्ट्रेशन को सुगम बनाने के लिए डेवलपमेंट एग्रीमेंट हुआ है। इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। साथ ही रजिस्ट्रेशन को पारदर्शी बनाने के लिए इसकी फीस को बैंक के जरिए जमा करने की कार्रवाई की जा रही है। पहले के ई-रजिस्ट्रेशन अप्लीकेशन को और एडवांस किया जाएगा। आई-एसआरआईटीअप्लीकेशन के लिए महाराष्ट्र सरकार के रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट को लेटर भी लिखा गया है। रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज को डिजिटल लॉकर में रखने की व्यवस्था की जा रही है।

राजस्व विभाग में ख्070 पदों पर होगी बहाली

मंत्री ने बताया कि राजस्व विभाग में बड़ी संख्या में विभिन्न पद खाली हैं। इन्हें भरने का निर्णय झारखंड सरकार ने लिया है। कुल ख्070 पदों पर बहाली होगी। इसमें क्08 पद अंचल निरीक्षक सह कानूनगो की नियुक्ति करने का निर्देश जेपीएससी को दिया जा चुका है। साथ ही अंचल निरीक्षक सह कानून की सीमित परीक्षा लेकर म्7 पद, अंचल निरीक्षक की प्रोन्नति के ख्भ् पद, राजस्व कर्मचारी के म्फ्भ् पद, अमीन के क्78 पद, निम्न वर्गीय लिपिक के क्0भ्7 पदों के लिए भी जेपीएससी एग्जाम लेकर बहाली करेगा।

क्ख् से रानथन का आयोजन

झारखंड में क्ख् जनवरी से लेकर क्7 जनवरी तक स्वामी विवेकानंद की जयंती पर छह दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश की एक बड़ी मोबाइल नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर कंपनी की तरफ से दिल्ली व मुंबई की हाफ मैराथन की तर्ज पर रांची में भी मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसका नाम रानथन रखा गया है।

एप्प व नई वेबसाइट से बढ़ेंगे टूरिस्ट

मंत्री ने बताया कि झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार एक ऐसा मोबाइल एप्प तैयार करवा रही है, जो देश-दुनिया की सभी प्रमुख वेबसाइटों व सोशल मीडिया नेटवर्क से भी जुड़ा होगा। साथ ही झारखंड पर्यटन विकास निगम की नई वेबसाइट भी जैप आईटी के माध्यम से तैयार की जा रही है। इससे किसी भी टूरिस्ट को झारखंड के बारे में सारी जानकारी एक ही जगह मिल जाएगी। इससे उन्हें परेशानी नहीं होगी और टूरिस्ट की संख्या भी बढ़ेगी।

फ् साल में दोगुना बढ़ेंगे पर्यटक

झारखंड गठन के पहले झारखंड में आने वाले पर्यटकों की संख्या ख्ब् हजार थी, जबकि आज यह बढ़कर फ् करोड़ फ्भ् लाख हो गई है। आने वाले फ् सालों में झारखंड सरकार पर्यटकों की संख्या पांच करोड़ बढ़ाने का लक्ष्य रखी है। साथ ही झारखंड में ललित कला एकेडमी व आर्ट कॉलेज की भी स्थापना होने जा रही है। सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए राज्य संस्कृति परिषद और जिला स्तरीय संस्कृति परिषद का गठन किया गया है। साथ ही रांची स्थित आड्रे हाउस के संरक्षण का काम भी अंतिम चरण में है। इसे आर्ट गैलरी के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां पर स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे।