-आपके स्मार्ट फोन पर मौजूद हैं ढेरों political games and apps

-आप खुद लड़ सकते हैं अपने फेवरेट लीडर की लड़ाई

-जिस कैंडिडेट से हैं नाराज, उसे दे सजा देकर ले सकते हैं मजा

-कोई गेम का दे रहा मजा तो कोई दे रहा information

VARANASI : लोकसभा इलेक्शन डेट डिक्लेयर होते ही चारों ओर इलेक्शन मेनिया छा गया है। चुनावी अड़ी जम रही है तो अपने फेवरेट कैंडिडेट को लेकर बड़ी-बड़ी डींगें भी मारने वालों की कमी नहीं। रियल इलेक्शन कई समीकरणों पर डिपेंड करता है लेकिन वर्चुअल व‌र्ल्ड में आप बहुत आसानी से उस कैंडिडेट को बीट कर सकते हैं जिससे आप हेट करते हैं। जी हां, स्मार्ट फोन अब चुनावी अखाड़ा बन चुका है। एक से बढ़कर एक ऐप्स के जरिये लोग पॉलिटिकल गेम खेल रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी ऐप्स हैं जो वोटिंग से संबंधित पूरी जानकारी भी वोटर्स को दे रहे हैं। तो चुनावी माहौल में कुछ ऐसी ही हाईटेक न्यूज आपको पढ़ाने जा रहे हैं, अंदर के पेज पर।

Beat canditate if you hate

जमाना स्मार्ट हो गया है। मोबाइल फोन ने लोगों की जिंदगी में अंदर तक पैठ बना ली है। ढेरों काम इसके जरिये हो रहे हैं तो भला राजनीति इससे कैसे बची रहती। स्मार्ट फोन की बढ़ती पहुंच का एहसास पॉलिटिकल पार्टीज के साथ ही इलेक्शन कमीशन को हो गया है। अपने शहर में इलेक्शन में माहौल के साथ ही स्मार्ट फोन पर भी खूब पॉलिटिकल माहौल बन रहा है। पॉलिटिक्स से जुड़े ढेरों गेम स्मार्ट फोन पर मौजूद हैं। वोटर्स के लिए काफी इन्फॉर्मेशन इस पर हैं। पॉलिटिकल पार्टीज, उसके लीडर्स के बारे में जानकारी स्मार्ट फोन पर मौजूद है।

खेल-खेल में राजनीति

मोबाइल पर कई ऐसे गेम्स मौजूद हैं जो किसी पॉलिटिकल लीडर या पार्टी पर फोकस है। वह हैं तो फेमस पर गेम की कॉपी लेकिन खेलने वाले को खूब मजा आता है। वह पॉलिटिक्स से दूर रहते हुए गेम के जरिए अपनी राजनीति कर सकते हैं।

एंग्री वोटर गेम

स्मार्ट फोन पर फेमस गेम है एंग्री बर्ड। इसकी कॉपी है एंग्री वोटर। एंग्री बर्ड गेम में खेलने वाला ब‌र्ड्स को हवा में उछालता है। वहीं एंग्री वोटर में खेलने वाला पीएम पद के दावेदार माने जाने वाले पॉलिटिकल लीडर्स को हवा में उछालता है। गेम खेलने वाला लीडर्स पर अंडे, सिक्के और फूल भी फेंककर अपनी मुराद पूरी कर सकता है।

राहुल गांधी रन

गेमिंग एप्लिकेशन सुपर मारियो गेम की तर्ज पर गेम बनाया गया है। इसका नाम राहुल गांधी रन है। इसमें सीनियर पॉलिटिकल लीडर राहुल गांधी अपने रास्ते में आने वाले तमाम बाधाओं को पार करते हैं। वह आगे बढ़ते हुए और सीटों को जुटाते हुए संसद तक पहुंचते हैं।

कुर्सी क्रिकेट

यह गेम भी बहुत मजेदार है। इसमें नेताओं की टीम एक-दूसरे क्रिकेट मैच खेलती है। खेलने वाला अपने पसंदीदा लीडर्स की टीम तैयार कर सकती है। उसे किसी विरोधी टीम के साथ मैच करा सकती है।

इंडिया वोट

यह एप्स बहुत काम का है। यह वोटर्स की परेशानी को दूर करता है। इस एप्स के जरिए वोटर चुनाव क्षेत्र के कैंडिडेट्स के बारे में पूरी जानकारी दे सकता है। इसका फायदा यह होगा कि वोटर कैंडिडेट की जानकारी हासिल करके बेस्ट का सेलेक्शन कर सकता है। इस एप्स के जरिए खराब छवि वाले कैंडिडेट को रिजेक्ट करने में सहायता मिलेगी।

इंडिया इलेक्शन ईसी वोटर

यह भी वोटर्स के लिए बेहद सुटेबल एप्स है। इसके जरिए वोटर को अपने नजदीकी पोलिंग बूथ की जानकारी मिल सकती है। वोटर्स को सबसे अधिक परेशानी पोलिंग बूथ ढूंढने में ही होती है। निर्वाचन कार्यालय की ओर से भी कई बार सही जानकारी नहीं मिल पाती है। ऐसे में यह एप्स काफी फायदेमंद होगा।

वोटिंग लाइन

यह भी इलेक्शन से जुड़ा एक और एप्स है वोटिंग लाइन। यह एप्स पूरे देश में इलेक्शन ट्रेंड्स की रियल टाइम जानकारी देता है। इसका फायदा यह होगा कि वोटर छोटी से छोटी इन्फॉर्मेशन भी इससे हासिल कर सकेंगे। वह भी बिल्कुल सही वक्त पर।

इलेक्शन वाच रिपोर्टर

यह एप्स आपकी जिम्मेदारियों के बारे में बताता है। इसके जरिए आप कैंडिडेट्स की गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी निर्वाचन आयोग को दे सकते हैं। इस पर फोटो और वीडियो डाउनलोड भी किया जा सकता है। इससे आदर्श आचार संहिता के पालन में सहूलियत होगी।

पॉलिटिकल पार्टीज की मिलेगी इन्फॉर्मेशन

स्मार्ट फोन के जरिए हर पार्टीज वोटर्स को लुभा रही हैं। इसमें सबसे आगे भाजपा है। इसने खुद का स्मार्ट फोन एप्लीकेशन तैयार किया है। इसके जरिए सीनियर लीडर्स के पहले के भाषण, तस्वीरें और वीडियो देखे जा सकते हैं। इसके जरिए कोई व्यक्ति पार्टी को सीधे अपने अपनी राय से अवगत करा सकता है। पार्टी के आगामी कार्यक्रम की जानकारी भी मिल सकती है।

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी

दोनों दलों के कुछ प्रशंसकों ने एप्लिकेशन बनाया है। इसमें पार्टी से जुड़े से नेताओं की जानकारी हासिल की जा सकती है। पार्टी की गतिविधियों की जानकारी भी इसके जरिए मिलती है।

यंगस्टर्स हैं निशाने पर

इलेक्शन में हर किसी के निशाने पर यंगस्टर्स हैं। वोटर लिस्ट में उनकी संख्या काफी अधिक है। वोट करने में भी यंगस्टर्स ही सबसे आगे रहते हैं। ऐसे में हर पॉलिटिकल पार्टीज उन्हें रिझाना चाहती हैं। इसके लिए उन्हें सबसे आसान तरीका स्मार्ट फोन है। सिटी की आबादी लगभग ब्0 लाख है। इनमें से फ्0 परसेंट लोगों के पास स्मार्ट फोन हैं। इनमें ज्यादातर यंगस्टर्स हैं। स्मार्ट फोन के यह एप्स उन्हें राजनीति में रूचि पैदा करने के साथ उन्हें जरूरत के मुताबिक जानकारी भी देंगे।

स्मार्ट फोन पर मौजूद पॉलिटिकल एप्स बड़े मजेदार हैं। साथ ही उनसे काफी इन्फॉर्मेशन भी मिल रही है। इससे चुनाव में काफी सुविधा होगी।

-शशांक सिंह, भेलूपुर

जब सारी जानकारी स्मार्ट फोन पर मौजूद हैं तो भला पॉलिटिक्स इससे दूर क्यों रहे। हम तो इस पर मौजूद ढेरों एप्स से जानकारी ले रहें हैं। ताकि बेहतर कैंडिडेट्स सेलेक्ट कर सकें।

-रोहित सहगल, लंका

स्मार्ट फोन पर मजेदार एप्स हैं। वह पॉलिटिक्स में कम इंटरेस्ट रखने वाले यंगस्टर्स में इंटरेस्ट पैदा कर रहे हैं। उन्हें इन्फॉर्मेशन भी दे रहे हैं।

-अमित, लोहटिया