-मॉडल म्यूनिसिपल एक्ट से अभी तक अछूता है झारखंड

-रांची नगर निगम को नहीं मिल पा रहे हैं पूरे एडमिनिस्ट्रेटिव व फाइनेंशियल राइट्स

RANCHI : देश में लोकल बॉडीज इंस्टीट्यूशन को मजबूत करने के लिए 7ब्वें संविधान संशोधन अधिनियम (एक्ट) के जरिए देश के नगर निगमों, नगर महापालिकाओं और नगर पालिकाओं को अधिक एडमिनिस्ट्रेटिव और फाइनेंशियल राइट्स दिए गए। इस एक्ट में यह अधिकार दिया गया कि देश के सभी नगर निगम अपना मॉडल म्यूनिसिपल लॉ बनाकर अपने तरीके से अपना रेवेन्यू जेनरेट करते हुए बेहतर नागरिक सुविधाएं प्रदान कर सकते हैं। लेकिन, रांची नगर निगम अभी तक इससे अछूता है। यहां अभी तक क्9भ्क् का एक्ट ही लागू है।

पॉलिटिकल इनस्टेबिलिटी ने रोका रास्ता

बिहार में ख्007 में ही मॉडल म्यूनिसिपल एक्ट लागू हो गया, लेकन उससे अलग होकर बने झारखंड स्टेट में अभी तक यह एक्ट लागू नहीं हो पाया है। रांची नगर निगम में मॉडल म्यूनिसिपल लॉ बनाने के लिए झारखंड गवर्नमेंट ने हैदराबाद के एडमिनिस्ट्रेटिव स्कूल को जिम्मा सौंपा। इस स्कूल ने ख्009 में लॉ को गवर्नमेंट को दे दिया। इस लॉ को लीगल डिपार्टमेंट से भी क्लियरेंस मिल गया। उसके बाद इस मॉडल म्यूनिसिपल लॉ को कैबिनेट की मंजूरी मिलनी थी, लेकिन स्टेट में स्टेबल गवर्नमेंट नहीं होने से अभी तक यह लागू नहीं हो पाया है। जब यहां पर प्रेसिडेंट रूल था, तब भी उम्मीद जगी थी कि इस लॉ को लागू किया जा सकता है, क्योंकि गवर्नर को इसका अधिकार प्राप्त है। लेकिन, उन्होंने भी इसे लागू करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

रांची नगर निगम को हो रहा नुकसान

मॉडल म्यूनिसिपल लॉ के लागू नहीं होने से रांची नगर निगम को पूरा एडमिनिस्ट्रेटिव अधिकार नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही स्टांप ड्यूटी नहीं मिल पा रही है, जिससे निगम को भरपूर रेवेन्यू नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही वाटर टैक्स भी निगम को पीएचईडी के साथ शेयर करना पड़ता है, जिसके कारण रेवेन्यू पर असर पड़ रहा है।

उठती रही आवाज, लेकिन नहीं बनी बात

देश के बाकी नगर निगम के मुकाबले रांची नगर निगम के पास रेवेन्यू जेनरेट करने का अपना साधन नहीं है। रांची नगर निगम का टैक्स कलेक्शन भी काफी कम है। ऐसे में इसको मॉडल नगर निगम बनाने के लिए और अधिक फाइनेंशियल अधिकार देने के लिए पिछली मेयर और पार्षद ने कई बार आवाज उठाई। लेकिन, झारखंड गवर्नमेंट के अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट ने इसपर कोई आश्वासन नहीं दिया।

'रांची नगर निगम मॉडल नगर निगम बने, इसके लिए मैं मेयर रहते हुए लगातर प्रयास करती रही थी। वेस्ट बंगाल के कोलाकाता नगर निगम की तरह रांची नगर निगम को पावर मिले, इसे और ज्यादा फाइनेंशियल राइट मिले, इसके लिए मैं आगे भी लड़ाइर्1 लड़ूंगी.'

-रमा खलखो

मेयर कैंडीडेट

'रांची नगर निगम को मजबूत करने के लिए मैं हर तरह का प्रयास करूंगी। मैं अगर मेयर चुनी जाती हूं, तो रांची को मॉडल नगर निगम बनाऊंगी.'

-बरसा गाड़ी

मेयर कैंडीडेट