छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : अब साइबर अपराधियों का बच पाना मुश्किल होगा। यह कहना है आइजी नवीन कुमार सिंह का। आइजी नवीन कुमार सिंह गुरुवार को बिष्टुपुर थाना परिसर में बने अत्याधुनिक साइबर थाना भवन का अनावरण किया। साइबर थाने बाते में जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने बताया कि विभाग द्वारा 6-7 माह पूर्व ही जमशेदपुर मे साइबर थाना खोलने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। उस समय बिष्टुपुर में स्थित ट्राफिक थाना के स्थान पर भवन बनाया गया। अब किसी भी प्रकार के साइबर अपराध को रोकथाम के लिए सर्वसुविधायुक्त भवन बन जाने से शहरवासियों को इसका लाभ मिल सकेगा।

प्रोग्राम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीआइजी कोल्हान कुलदीप द्विवेदी, टाटा स्टील कारपोरेट सर्विसेस के उपाध्यक्ष सुनील भास्करन, एसएसपी जमशेदपुर अनूप बिरथरे, सिटी एसपी प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, यातायात डीएसपी शिवेंद्र, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

एक-एक मामले सुलझाए जाएंगे

आइजी नवीन कुमार सिंह ने टाटा स्टील के सामाजिक सरोकार की सराहना करते हुए कहा कि देश में कई कारखाने हैं, लेकिन टाटा ने जो समाजिक कार्यो में अपनी मिशाल कायम की है ऐसा मुझे कहीं नजर नहीं आता। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से कहा है कि साइबर थाना बन जाने से यहां आने वाली एक-एक शिकायतों को गंभीरता से सुलझाएं ताकि आम जनता का पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच हो।

किसी भी थाने में दर्ज होगी साइबर क्राइम के केस

आइजी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी थाने में साइबर अपराध से जुड़ा मामला दर्ज किया जा सकता है। जिस तरह किसी भी मामले में थाने में एफआइआर दर्ज कराया जाता है, उसी प्रकार साइबर अपराध से जुड़े मामले में भी पीडि़त अपना मामला दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से जुड़े सभी अपराध का सुपरविजन साइबर डीएसपी ही करेंगे। उन्होंने कहा कि देवघर, जामताड़ा व गिरीडीह में साइबर अपराधियों के हब को जड़ से समाप्त करने की दिशा में पुलिस काम कर रही है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से संबंधित मामले को साइबर थाना में ऑनलाइन भी दर्ज करा सकते हैं।

9999