तीन सालों से रेलवे में नहीं आई नई भर्ती
हालांकि, यह स्थिति तब है जब कि सरकार केंद्रीय सेवाओं में नई भर्तियों को लगभग रोक चुकी है। आंकड़ों के अनुसार, एक मार्च 2015 को केंद्रीय सेवाओं में स्टाफ की संख्या 33.05 लाख थी, जो 2016 तक बढ़कर 34.93 लाख हो गई। बजट 2016-17 के हिसाब से एक मार्च 2017 तक यह संख्या बढ़कर 35.23 होने की संभावना है। यह आंकड़े रेलवे को मिलाकर हैं, जिसने पिछले तीन सालों में अपनी स्ट्रेंथ 13,26,437 में एक भी कर्मचारी नहीं शामिल किया है। सबसे ज्यादा करीब 70,000 भर्तियां राजस्व विभाग में होंगी, जिसमें इनकम टैक्स, कस्टम और एक्साइज शामिल हैं। दूसरे नंबर पर करीब 47000 भर्तियां अर्धसैनिक बलों में की जाएंगी। गृह मंत्रालय में भी 6000 लोगों की भर्ती की योजना है।

हर विभाग में होंगी बंपर नौकरियां
केंद्रीय सचिवालय में भी एक मार्च 2017 तक 301 कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी, इससे यहां काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या 1201 हो जाएगी। 2015 के आंकड़े के अनुसार अभी वहां 900 कर्मचारी काम कर रहे हैं। सूचना प्रसारण मंत्रालय भी पिछले दो सालों में करीब 2200 कर्मचारियों को जोड़ा गया है। शहरी विकास मंत्रालय ने 6000, खनन मंत्रालय ने 4399 और अंतरिक्ष विभाग ने 1000 नए पदों पर भर्तियां की हैं। एक ओर जहां कई विभागों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जा रही है, वहीं ग्रामीण विकास विभाग में कर्मचारियों की संख्या में कटौती की गई है। मार्च 2015 में विभाग में 538 कर्मचारी थे, जो 2016-17 में 472 हो गए।

inextlive from Business News Desk

 

Business News inextlive from Business News Desk