1. मोहम्मद शमी :
धर्मशाला में देवधर ट्रॉफी खेल रहे मोहम्मद शमी के लिए एक बुरी खबर है। शमी की पत्नी हसीन जहां ने उनके ऊपर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। मंगलवार को देर रात कथित हसीन जहां के फेसबुक एकाउंट से एक के बाद एक कुल 10-12 पोस्ट की गई जिसमें उन्होंने अपने पति और अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंधों के सबूत दिए। इसमें हसीन ने पति की सारी चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। यही नहीं शमी पर उनकी पत्नी ने मारपीट का भी आरोप लगाया। इस मामले को लेकर मो. शमी ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। शमी का कहना है कि ये सारे आरोप बेबुनियाद हैं। यह किसी की शरारत है। कोई उनका खेल बिगाड़ना चाह रहा है। वहीं परिवार वालों का कहना है कि शमी और हसीन के बीच कोई विवाद नहीं है। यह उन दोनों को बदनाम करने की साजिश है। आपको बता दें कि शादीशुदा क्रिकेटर्स का अफेयर होना कोई नया नहीं है। पहले भी कई मशहूर इंडियन क्रिकेटर्स इस जाल में फंस चुके हैं।



पत्‍नी के आरोपों पर मोहम्‍मद शमी की सफाई,एकस्‍ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर यह भारतीय क्रिकेटर भी रहे चर्चा में
2. विनोद कांबली :
भारत के लिए 104 वनडे और 17 टेस्ट खेल चुके पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चा में रही। कांबली ने पहले नोएला लैविस के साथ शादी की, मगर उनके बीच अक्सर विवाद होने लगा। इस बीच कांबली का फैशन मॉडल आंद्रया हैविट से अफेयर चला। जब यह बात घर तक पहुंची तो उनकी पहली पत्नी ने कांबली से तलाक ले लिया। माना जाता है कि इसी दौरान आंद्रेया ने एक बेटे को जन्म दिया था। हालांकि इसके तुरंत बाद कांबली ने आंद्रेया से शादी भी कर ली थी। उनके इस बेटे का नाम जीजस क्रिस्टियानो है।
पत्‍नी के आरोपों पर मोहम्‍मद शमी की सफाई,एकस्‍ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर यह भारतीय क्रिकेटर भी रहे चर्चा में
3. मोहम्मद अजहरुद्दीन :
भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक मो. अजहरुद्दीन जितने स्टाईलिश क्रिकेटर थे उतने ही उनके अफेयर भी रहे। अजहर ने सन 1987 में नौरीन से शादी की। यह शादी करीब 9 साल तक चली। मगर इस बीच अजहर की जिंदगी में एक एक्ट्रेस ने इंट्री मारी। वो एक्ट्रेस थीं संगीता बिजलानी। संगीता और अजहर का खूब अफेयर रहा। जब यह बात उनकी पत्नी नौरीन को पता चली तो उन्होंने अजहर से तलाक ले लिया। बाद में संगीता और अजहर ने 1996 में शादी कर ली। मगर यह शादी भी 14 साल तक ही टिकी। 2010 में दोनों ने तलाक ले लिया। बताते हैं कि अब अजहर का मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गट्टा से अफेयर चल रहा।
पत्‍नी के आरोपों पर मोहम्‍मद शमी की सफाई,एकस्‍ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर यह भारतीय क्रिकेटर भी रहे चर्चा में

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk