DEHRADUN: भाजपा के साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी देवभूमि उत्तराखंड को विशेष तवज्जो दे रहा है। संघ प्रमुख डॉ। मोहन भागवत के पांच दिवसीय देहरादून प्रवास को इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है। इस दौरान संघ प्रमुख ने संघ की शाखाओं के मुख्य शिक्षक स्तर तक के कार्यकर्ताओं में जोश भरा तो उन क्षेत्रों व बस्तियों तक पहुंचने को कहा, जो अभी संघ की पहुंच से दूर हैं। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गाें के प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर यह संदेश भी दिया कि संघ को जानना है तो संघ में आकर जानें। दूसरी ओर, लोकसभा चुनाव से ऐन संघ प्रमुख के इस दौरे के बाद कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज हैं। माना जा रहा कि उनकी इस सक्रियता का लाभ लोस चुनाव में भाजपा को मिलेगा।

शक्वार को हुई बैठक
प्रवास के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने ¨हदी, ¨हदू, हिदुस्तान का मंत्र दिया। सूत्र बताते हैं कि उनके द्वारा यह भी कहा गया कि संघ को लेकर एक वर्ग विशेष में जो धारणाएं थीं, वह टूटी हैं। यह साफ हुआ है कि संघ किसी का विरोधी नहीं, बल्कि देश में रहने वाले हर व्यक्ति को ¨हदुस्तानी मानकर उसके हित में सोचता है। संघ प्रमुख ने यह भी संदेश दिया कि उत्तराखंड के जिन क्षेत्रों व बस्तियों तक संघ की पहुंच नहीं है, वहां तक कार्यकर्ता पहुंच बनाएं।