आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र में एक अधेड़ ने घर में नाबालिग किशोरी को दबोच लिया। लेकिन किशोरी ने शोर मचा दिया। मौके पर लोग जमा हुए तो आरोपी धमकी देता हुआ भाग निकला। पीडि़ता ने थाना हरीपर्वत में मुकदमा पंजीकृत कराया है। लंगड़े की चौकी निवासी 12 वर्षीय किशोरी घर में अकेली थी। 31 जुलाई को घर पर उसके पिता के साथ पिता का दोस्त भी आया था। किशोरी के पिता को रुपये देकर साथी ने शरा लाने को भेज दिया। पिता के साथी ने किशोरी को अकेला पाकर दबोच लिया। किशोरी ने शोर मचा दिया। आवाज सुन आस पास के लोग मौके पर आ गए। आरोपी युवक धमकी देता हुआ भाग निकला। पीडि़त पक्ष ने मामले में थाना हरीपर्वत में मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पूर्व पार्षद पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

थाना हरीपर्वत क्षेत्र में एक महिला ने पूर्व पार्षद पर दबोचने का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने थाना हरीपर्वत में तहरीर दी है। पीडि़ता के मुताबिक घर के सामने ही उसके दूर का रिश्तेदार रहता है। वह पूर्व पार्षद है। मकान को लेकर उससे विवाद चल रहा है। पीडि़ता के मुताबिक आरोपी युवक उसके साथ गाली-गलौज करता है। 2 सिम्बर को वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। उस दौरान आरोप युवक आ गया और गाली देने लगा। विरोध करने पर उसने दबोच लिया। अश्लील हरकत करने लगा। परिवार ने विरोध किया तो युवक ने डंडा उठा लिया। आरोप है कि युवक ने महिला से एक लाख रुपये की डिमांड की है। रुपये न देने पर घर की महिलाओं को बदनाम करने की धमकी दी है। पीडि़ता ने थाना हरीपर्वत में तहरीर दी है।