- शाम होते-होते आसमान में छाए बादल

- रात को सर्द हवाओं ने फिर बढ़ाई ठंडक

Meerut। मौसम ने शुक्रवार को एकदम से पलटी मारी। कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत दी। सूरज दिनभर आंख मिचौली का खेल खेलता रहा। शाम होते-होते फिर से आसमान में बादल छा गए। ठंडी हवाएं चलने लगी। उधर, मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 20 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। बारिश से पहले धूल भरी आंधी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

एक सप्ताह का मौसम

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

17 फरवरी 25.6 12.6

18 फरवरी 27 12

19 फरवरी 29 15

20 फरवरी 30 15

21 फरवरी 30 12

22 फरवरी 28 11

23 फरवरी 27 11

मौसम रविवार तक सामान्य रहेगा। सोमवार को बारिश हो सकती है। धूल भरी आंधी भी चलेगी। इसके बाद फिर से मौसम सामान्य हो जाएगा। दिन में मौसम में यूं ही गर्मी रहेगी।

डॉ। ब्रजमोहन मौसम वैज्ञानिक