- अंकित मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा

- आरोपी ने कत्ल में सनसनीखेज जानकारी दी

- मुख्य आरोपी पहले ही कर चुका है सुसाइड

Meerut: सरधना थाना एरिया में हुए एक युवक के कत्ल की गुत्थी रविवार को सुलझ गई। जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए खुलासा कर दिया। आरोपी ने कत्ल की पूरी कहानी पुलिस के सामने बयां की। कत्ल में मृतक के साथ आरोपियों द्वारा कुकर्म करने की बात सामने आई। इस कत्ल का मुख्य आरोपी पहले ही सुसाइड कर चुका है। पुलिस के अनुसार मृतक ने दोनों आरोपियों बदनाम करने की धमकी दी थी और बदले में रुपए मांगे थे। जिसके चलते इस कत्ल की वारदात को अंजाम दिया गया।

यह था मामला

चार मई को छुर गांव का रहने वाला अंकित पुत्र राजेंद्र दौड़ लगाने की बात कहकर घर से निकला था और इसके बाद वह वापस नहीं लौटा था। बताया गया कि अंकित परिवार में इकलौता था और ग्यारहवीं कक्षा का छात्र था। पांच मई को अंकित की बॉडी मुल्हेड़ा गांव के जंगल में मिली थी। इसकी हत्या के बाद पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी थी। हत्या में गांव के ही राजकुमार पुत्र धर्मबीर का नाम सामने आ रहा था। अंकित की हत्या के बाद से राजकुमार भी गांव में नहीं था। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर राजकुमार को बपारसी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

करते थे कुकर्म

राजकुमार ने गांव के ही महिपाल के साथ मिलकर अंकित की हत्या करना स्वीकार कर लिया था। साथ ही बताया कि उसने अपने दोस्त महिपाल के साथ मिलकर अंकित के साथ कुकर्म किया था। कई बार अंकित के साथ दोनों ने कुकर्म किया था। आरोपी राजकुमार के अनुसार अंकित कुछ दिनों से महीपाल और पचास हजार रुपए मांग रहा था। रुपए नहीं देने पर पूरे गांव में बदनाम करने की धमकी दे रहा था। इसके चलते दोनों काफी परेशान थे। अंकित की धमकियों से आजिज आकर दोनों ने उसे मारने का प्लान बना लिया था।

कर दिया कत्ल

फिर चार मई को अंकित को मुल्हेड़ा के जंगल में बुलाया। जहां पहले अंकित को खूब शराब पिलाई। इसके बाद उसके साथ कुकर्म किया और फिर उसकी लोहे के फट्टे से हत्या कर दी। वहीं इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी महीपाल ने पांच मई को जहरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या कर ली थी। जिसने अंकित की हत्या करने के बाद जहर खा लिया था। जिसको इलाज के लिए सुभारती में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस खुलासे के बाद से पूरे गांव के लोग सकते में हैं। वे सोच भी नहीं सकते थे कि अंकित के हत्या का खुलासा उनके लिए दुखदाई होगा।