KHARASWAN: कुचाई थाना के गालुडीह गांव में एक युवक ने मुंहबोली नाबालिग भतीजी के साथ जबरदस्ती की। पीडि़ता किशोरी अनाथ है। इस मामले में पीडि़ता के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

कुचाई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गालुडीह की एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ गांव के ही एक युवक रासाय सामड (40 वर्ष) ने बलात्कार किया। मार्च के महीने में नाबालिक लड़की रासाय सामड के साथ किसी काम से खरसावां आयी थी। शाम को घर वापसी के दौरान पोगारडीह व गालूडीह गांव के बीच एक जगह पर एक बार दुष्कर्म किया था। साथ ही इस संबंध में किसी को जानकारी नहीं देने की धमकी दी थी।

फिर से की जबदस्ती

पीडि़ता ने बताया कि नौ अप्रैल की रात को नाबालिग घर के आंगन में सोयी हुई थी। इस दौरान रासाय सामड मुंह दबाकर उसे घर के अंदर ले गया और रेप किया। साथ ही इस संबंध में किसी को नहीं बताने की धमकी दी। हिम्मत जुटाकर नाबालिग 24 अप्रैल को कुचाई थाना पहुंची और पुलिस को सारे मामले की जानकारी दी। पीडि़ता के बायन पर कुचाई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सरायकेला के सदर अस्पताल में पीडि़ता की मेडिकल जांच की गई। कुचाई पुलिस के अनुसार गुरुवार को कोर्ट में पीडि़ता का बयान दर्ज किया जाएगा। आरोपी युवक पहले से ही शादीशुदा है।

पीडि़ता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

-बुधन हेंब्रम, एएसआई, कुचाई थाना