10 दिन लेट चल रही है मानसून एक्सप्रेस

-मानसून के लेट आने से अधिक सता रही गर्मी

GORAKHPUR : पिछले एक माह से गर्मी का दंश झेल रहे गोरखपुराइट्स को अभी भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। प्री-मानसून के बाद मानसून के भी दगा देने से गोरखपुराइट्स की प्रॉब्लम सॉल्व होने के बजाए बढ़ती नजर आ रही है। गोरखपुर में मानसून आने का टाइम क्भ् जून के आसपास होता है। जबकि मानसून एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब क्0 दिन ऑलरेडी लेट चल रही है। ऐसे में गर्मी का इफेक्ट बढ़ना तय है। हालांकि दिल्ली के बाद कानपुर और लखनऊ में हुई बारिश से जलती धूप से जरूर राहत मिली है।

अभी और तरसाएगा मानसून

वेदर एक्सपर्ट के मुताबिक मानसून एक्सप्रेस स्टार्टिग से ही लेट चल रही है। केरल में जहां मानसून मई के लास्ट वीक में पहुंच जाता है, वहीं इस बार वह भ् जून के बाद पहुंचा। इसके बाद मानसून की रफ्तार और धीमी हो गई। ऐसे में मानसून को गोरखपुर आने में करीब क्0 से क्ख् दिन अधिक लगेंगे। मतलब जून के लास्ट वीक तक मानसून आने की संभावना है। ऐसे में मई के बाद जून भी लगभग बारिश को तरसता नजर आएगा। जबकि पिछले सालों में जून के अंत तक क्00 मिमी से अधिक बारिश हो जाती थी। हालांकि कानपुर, लखनऊ में हुई प्री-मानसून बारिश से गोरखपुर का टेंप्रेचर भी कुछ डाउन हुआ है। पहले जहां टेंप्रेचर ब्ख् डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा था, वहीं अब टेंप्रेचर कुछ नॉर्मल हुआ है। संडे को मैक्सिमम टेंप्रेचर --- डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेंप्रेचर --- डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक शफीक अहमद ने बताया कि मानसून लेट चल रहा है। इससे गर्मी अधिक सता रही है। गोरखपुर में मानसून ख्ख् जून के आसपास आने की उम्मीद है।