आज आ सकता है केरल में मानसून
मौसम विज्ञानियों के अनुसार भारत के दक्षिण-पश्चिमी मानसून के आज केरल तट पहुंचने की संभावना है। भीषण गर्मी और सूखे की आशंका के बीच सभी की निगाहें मानसून के रुख पर टिकी हैं। दक्षिण पूर्व अरब सागर में हवा का बहाव भी मानसून के अनुकूल हो रहा है। दक्षिण पूर्व अरब सागर में गुरुवार को कम दबाव का क्षेत्र बन गया जिसके प्रभाव से राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं।

एक जून को आना था मानसून
मानसून के केरल पहुंचने की सामान्य तारीख एक जून है। हालांकि मौसम विभाग ने इस साल 30 मई की तारीख घोषित की थी, लेकिन बाद में अलनिनो प्रभाव के असर के चलते इसके पांच जून तक केरल पहुंचने की भविष्यवाणी की गई थी। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, मानसून आज किसी भी समय केरल पहुंच सकता है। केरल तट को छूने के साथ ही देश में मानसून का आधिकारिक प्रवेश हो जाएगा।

Hindi News from Business News Desk

Business News inextlive from Business News Desk