बरसेंगे बदरा
वेदर एक्सपर्ट पीके पांडेय की माने तो मानसून अपनी रफ्तार से चल रहा है। मानसून का सिटी आने का टाइम 15 जून है। मानसून बिहार के रास्ते होते हुए गोरखपुर आता है। बिहार में मानसून पहुंचने की उम्मीद 10 जून है, जो अपने टाइम पर चल रहा है। इससे सिटी में भी मानसून अपने टाइम पर 15 जून को आने की उम्मीद है। हालांकि मानसून का इफेक्ट 15 दिन पहले ही सिटी में दो दिन हुई लगातार बारिश से दिख गया है। 2005 और 2009 में बारिश पूरे जून में भी नहीं हुई थी। 2012 में भी बारिश ने कुछ ऐसे ही गोरखपुराइट्स को तरसाया था। मौसम विभाग के रिकार्ड के मुताबिक जून मंथ में सबसे अधिक बारिश लास्ट थ्री डे में होती है। रिकार्ड के मुताबिक जून 2008 में सबसे अधिक बारिश 474.8 मिमी बारिश हुई थी। हालांकि इस बार ये रिकार्ड टूटने की उम्मीद है। मानसून 2 जून को केरल, 3 जून को कर्नाटक पहुंच चुका है।  

2009 में तरसाया था मानसून ने
पिछले 10 साल का आंकड़ा देखा जाए तो सिटी में मानसून कभी भी टाइम पर नहीं आया। हालांकि आसपास जिलों की अपेक्षा गोरखपुर में मानसून का असर अधिक दिखता है। अच्छी बारिश से लोगों को उमस और लू से भी काफी राहत मिलती है। मगर 2009 में मानसून ने गोरखपुराइट्स को काफी तरसाया था। मानसून आने के बाद जून मंथ में सिर्फ तीन बार ही बदरा मेहरबान हुए और 15.6 मिमी बारिश हुई। मगर इस बार टाइम पर मानसून आने के साथ अच्छी बारिश होने की भी उम्मीद है।

 

report by : kumar.abhishek@inext.co.in