-एक हजार से अधिक शवों की कराई थी शिनाख्त, फोरेंसिक टीम के थे प्रभारी

ALLAHABAD: ख्ब् घंटे ऑन ड्यूटी रहने वाले पुलिस की फोरेंसिक टीम के इंचार्ज प्रेम नारायण भारती शुक्रवार को रिटायर हो गए। प्रेम नारायण ने पुलिस की ब्0 साल सेवा की। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं के खुलासे में तो अहम योगदान दिया ही, एक हजार से अधिक लावारिस शवों की शिनाख्त भी करवाई। शुक्रवार को पुलिस लाइन में एक सादे समारोह में उनको विदाई दी गई। पुलिस आफिसर्स ने विदाई के वक्त कहा कि प्रेम भारती हमेशा याद आते रहेंगे।

आखिरी दिन भी दौड़ते रहे

प्रेम भारती रिटायरर्मेट के दिन भी चैन से नहीं बैठे। वे पहले सुसाइड की खबर पर मोहित्समगंज गए तो दोपहर में सरायइनायत में छात्रा के मर्डर की खबर मिल गई। दोनों घटनाओं को उन्होंने कवर किया और पुलिस के लिए एविडेंस कलेक्ट किए। शाम को वह खाली हुए तो पुलिस लाइन में फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई। इसमें एसपी सिटी राजेश यादव, सीओ नीति द्विवेदी, अलका भटनागर, लाल प्रताप सिंह, क्राइम ब्रांच के कई इंस्पेक्टर व कांस्टेबल मौजूद थे। सभी ने कहा कि जब भी पुलिस को जरूरत होती थी, प्रेम भारती मौजूद रहते थे। वह न दिन देखते थे, न ही रात। क्राइम की खबर मिलते ही, एविडेंस कलेक्ट करने के लिए डॉग स्क्वॉयड को लेकर चल पड़ते थे। उनको लोगों ने हमेशा खुद ही गाड़ी ड्राइव करते देखा। पुलिस डिपार्टमेंट को छोड़ते वक्त उनकी आंखें भी भर आई। प्रेम भारती क्97भ् में पुलिस की सेवा में आए थे। झांसी के रहने वाले प्रेम भारती क्998 से इलाहाबाद में तैनात थे। उन्होंने फिरोजाबाद और आगरा में भी काम किया।