- शार्प शूटर्स ने सीने से सटाकर मारी गोली

- मर्डर के पीछे पुरानी रंजिश मान रही पुलिस

Meerut : शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि लोगों का मॉर्निग वॉक करना भी दुभर हो गया है। गुरुवार सुबह दोस्त के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस का मानना है कि वारदात पुरानी रंजिश में की गई, जिसे शार्प शूटरों ने अंजाम दिया। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच के दौरान सामने आया कि कत्ल रैकी के बाद किया गया। कातिलों को पूरी जानकारी थी कि इंस्पेक्टर रोजाना आते हैं। पुलिस हत्यारों को तलाश कर रही है।

ये है मामला

मोदीनगर के निवाड़ी निवासी दयाराम 20 वषरें से जागृति विहार के सेक्टर-9 स्थित मकान संख्या-224 में परिवार सहित रहते थे। दयाराम जुलाई 2013 में अलीगढ़ के कासगंज से रिटायर हुए थे। इकलौती पुत्री ऊषा की शादी कर चुके थे। उनका बड़ा पुत्र डॉ। उमेश मेडिकल में प्रेक्टिस करता है, जबकि छोटा पुत्र अलीगढ़ में शिक्षक है।

रोजाना करते थे मॉर्निग वॉक

दयाराम रोजाना सुबह चार बजे अपने पड़ोसी प्रेमसिंह के साथ मॉर्निंग वॉक पर जाया करते थे। गुरुवार सुबह भी दयाराम पड़ोसी मित्र प्रेमसिंह के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। प्रेम सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमदत्त सिटी के सामने तीन युवक उन्हें मिले। जिनमें से एक युवक उनके पास आया और दयाराम को थोड़ी दूर लेकर चला गया।

सीने से सटाकर मारी गोली

प्रेमसिंह के बताए अनुसार युवक ने दो मिनट बात की और सीने से सटाकर दयाराम को गोली मार दी। गोली लगते ही दयाराम नीचे गिर गए। इसके बाद वे पैदल ही फरार हो गए। प्रेमसिंह ने कंट्रोल रूम पर वारदात की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को आनन्द अस्पताल ले गई। जहां दयाराम को मृत घोषित कर दिया गया।

अज्ञात में मुकदमा

घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है।

बॉक्स

रेकी के बाद दिया घटना को अंजाम

रिटायर्ड फूड इंस्पेक्टर दयाराम को एक गोली ने ही मौत की नींद सुला दिया। गोली सीने से सटाकर मारी गई, जो दिल में जाकर घुसी। पुलिस की माने तो दयाराम की मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी। गोली मारने वाले शार्प शूटर थे। जिन्हें पता था कि कहा गोली मारनी है। बदमाशों को पता था कि दयाराम रोजाना मॉनिंग वॉक पर जाते हैं। हालांकि परिजनों ने रंजिश से इंकार किया है।

प्रेम सिंह की जुबानी

दयाराम के साथ मॉनिंग वॉक पर निकले प्रेमसिंह ने बताया कि गोली मारने के बाद तीनों बदमाश काजीपुर की ओर भागे। उसके दो या तीन मिनट एक कार वहां तेजी के साथ आई। जो गढ़ की ओर चली गई। पुलिस का मानना है कि बदमाश घटना को अंजाम देकर पैदल इसलिए भागे। क्योंकि कार को उन्होंने काजीपुर मार्ग पर खड़ी किया था।

वर्जन

प्राथमिक जांच में घटना पुरानी रंजिश को लेकर लग रही है। अभी मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना को वर्कआउट कर दिया जाएगा।

जे रविन्द्र गौड़, एसएसपी मेरठ

---