दिया ऐसा बयान
दरअसल सोमवार को उन्होंने यह कहकर एक बार फिर विवाद को तूल दे दिया है कि अगर NCR में पुलिस दिल्ली सरकार के हाथ में आ जाए तो 'जूलरी पहनी हुईं खूबसूरत महिलाएं' आधी रात को भी सुरक्षित बाहर घूम सकती हैं। उन्होंने दिल्ली विधानसभा में जांच आयोग के गठन के दौरान ये बात कही। उन्होंने कहा कि उनको इस बात का पूरा विश्वास है कि अगर दिल्ली सरकार को पूरी तरह से आजादी दे दी जाए, तो यहां खूबसूरत महिलाएं बिना किसी डर के आधी रात के बाद भी बाहर आ-जा सकेंगी। ये बयान देने के बाद हालांकि भारती ने सोशल मीडिया पर अपने बयान को लेकर सफाई भी दी।

भाजपा-कांग्रेस ने की कड़ी निंदा
वहीं भारती के इस बयान की भाजपा और कांग्रेस ने भी कड़ी निंदा की है। इस मामले में दिल्ली कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने इस मामले पर कहा कि महिलाओं को लेकर से बेहद बेहूदा और अपमानजनक बयान है। इनके साथ ही इस मामले पर बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने भी कहा कि यह आम आदमी पार्टी के नेता का ये बयान काफी आपत्तिजनक है।

वैसे बता दें कि सोमनाथ भारती ऐसे पहले नेता नहीं हैं, जिन्होंने महिलाओं पर कुछ टिप्पणी की है। इससे पहले भी कई नेता ऐसा ही काम कर चुके हैं। आइए देखें कौन से नेता ने कब क्या कहा महिलाओं के लिए...।

1. महाराष्ट्र की नेता आशा मिर्जे ने एक विवादास्पद बयान में कहा था कि बलात्कार की घटनाओं के लिए महिलाएं भी जिम्मेदार होती हैं। महाराष्ट्र महिला आयोग की सदस्य मिर्जे ने नागपुर में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं की बैठक में यह बात कही थी। मिर्जे ने कहा था कि क्या निर्भया को 11 बजे रात में अपने दोस्त के साथ फिल्म देखने जाना जरूरी था। अब शक्ति मिल्स गैंगरेप को ही लीजिए... पीड़िता शाम को छह बजे ऐसी सुनसान जगह पर गई ही क्यों। उन्होंने इसके आगे यह भी कहा कि बलात्कार की घटनाओं के लिए महिलाओं की पोशाक, उनका व्यवहार और उनका गलत जगहों पर होना भी जिम्मेदार होता है।

महिलाओं पर बयान दे फंस चुके हैं कई नेता,अब सोमनाथ भारती की बारी

2 . हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने लड़कियों की शादी को लेकर एक सनसनीखेज बयान दिया था। उन्होंने लड़कियों की शादी की उम्र 15 साल करने की वकालत की थी। चौटाला ने कहा था कि बलात्कार की बढ़ती घटना को रोकने के लिए 15 साल में लड़कियों की शादी करनी सही है, इसलिए कम उम्र में ही लड़कियों की शादी कर देनी चाहिए। उन्होंने खाप पंचायतों के उस प्रस्ताव का समर्थन किया है, जिसमें दुष्कर्म जैसी घटनाओं के निराकरण के लिए लड़कियों की शादी कम उम्र में किए जाने की बात कही गई थी।

3 . राजपाल सिंह सैनी राज्यसभा के सांसद हैं। लड़कियों के प्रति कुंठा उनके इस बयान से ही साफ झलक जाती है कि लड़कियों को मोबाइल फोन न दें। जब मोबाइल फोन नहीं था तो क्या हमारी माताएं और बहनें मर गई थीं। उन्होंने ये भी बताया कि वो इस बात को हर उस जगह पर बोलते हैं, जहां वो भाषण देते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अगर किसी बच्ची के पास मोबाइल फोन हो, तो उसे उठाकर बाहर कर दीजिए।  

4 . समाज में बढ़ती बलात्कार की घटनाओं पर पूछे गए सवाल पर हरियाणा की एक खाप पंचायत के नेता जितेंद्र छत्तर ने बयान दिया था कि उनके ख़्याल से फास्ट फूड खाने से बलात्कार की घटनाएं बढ़ती हैं। चाऊमीन खाने से शरीर के हार्मोन में जबरदस्त असंतुलन पैदा होता है। इसी वजह से इस तरह के काम करने का मन करता है।

महिलाओं पर बयान दे फंस चुके हैं कई नेता,अब सोमनाथ भारती की बारी

5 . एक सवाल के जवाब में दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने ये बात कही थी कि महिलाओं को ज़्यादा एडवेंचर्स नहीं होना चाहिए।

6 . भारत में बलात्कार जैसी घटनाओं के बढ़ने को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि बलात्कार पाश्चात्य सभ्यता का दुष्प्रभाव है। ऐसे में शहरी इलाकों में ये ज्यादा होता भी है। हमारे गांव जहां राष्ट्रीय भावना प्रबल होती है वहां बलात्कार नहीं होते हैं।

7 . उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद की एक रैली में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने बलात्कार विरोधी क़ानून को गलत बताया था। उन्होंने कहा था कि जब लड़के और लड़कियों में कोई विवाद होता है, तो लड़की बयान देती है कि लड़के ने मेरा बलात्कार किया। इसके बाद बेचारे लड़के को फांसी की सजा सुना दी जाती है। बलात्कार के लिए फांसी की सजा अनुचित है। लड़कों से गलती हो जाती है।

महिलाओं पर बयान दे फंस चुके हैं कई नेता,अब सोमनाथ भारती की बारी

8 . राजस्थान के अलवर से बीजेपी एमपी बनवारी लाल सिंघल ने बलात्कार के कारणों में लड़कियों की छोटी स्कर्ट पहनने को कारण बताया था। उन्होंने कहा था कि लड़कियों के छोटी स्कर्ट पहनने के कारण ही लड़के उनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं।

9 . मध्यप्रदेश में भाजपा लीडर विजयवर्गिया ने घर की दहलीज लांघ कर बाहर निकलने वाली लड़कियों के परेशानी में पड़ने को 'सीता हरण' के नाम से समझाया। उनका कहने का मतलब था कि जो लड़कियां घर के चौखट के बाहर कदम रखती हैं उनके साथ 'सीता हरण' जैसा ही कांड होता है।

10 . मध्यप्रदेश के गृह मंत्री बाबू लाल गौड़ ने महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को लेकर कहा था कि ये निर्भर करता है महिलाओं के परिधानों पर। ये निर्भर करता है कि कैसे कपड़े पहनकर वो मंदिरों में जा रही हैं।

11. समाजवादी पार्टी के नेता अबु आजमी का कहना था कि शादीशुदा या गैरशादीशुदा महिला अगर किसी अन्य आदमी के साथ अपनी इच्छा या बिना इच्छा के भी जाती है, तो वह सजा की हकदार है।   

12 . कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह की जुबान तो एक बार ऐसी फिसली कि उन्होंने सारी मर्यादा ही लांघ दी। मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक जनसभा को संबोधित करते वक्त दिग्विजय सिंह ने अपनी ही पार्टी की महिला सांसद मीनाक्षी नटराजन पर '100 टका टंच माल' जैसी टिप्पणी कर दी थी।

13 . कांग्रेस के प्रवक्ता संजय निरूपम ने स्मृति ईरानी को 'ठुमके वाली' कहकर संबोधित किया था।

महिलाओं पर बयान दे फंस चुके हैं कई नेता,अब सोमनाथ भारती की बारी

Hindi News from India News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk