परिजनों ने आशिक की जंक्शन पर ही की जमकर धुनाई

बच्चों को छोड़कर महिला आजमगढ़ से हुई थी फरार

ALLAHABAD: तीन बच्चों को छोड़कर अपने से आधी उम्र के आशिक के साथ आजमगढ़ से फरार महिला मंगलवार को इलाहाबाद जंक्शन पर दिखाई दी। उसे परिजनों ने आशिक के साथ पकड़ा और आशिक को वहीं धुन दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने बीच-बचाव कर समझौता कराया और महिला को घर भेजा।

आधी उम्र का प्रेमी

आजमगढ़ निवासी चार बच्चों की मां दो दिन पहले अपने से आधी उम्र के प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। तीन बच्चों को उसने घर छोड़ दिया था। एक बच्चे को साथ ले गई थी। महिला के भागने पर परिजन उसकी तलाश में लगे थे। इस बीच पता चला कि महिला पे्रमी संग इलाहाबाद में है। इलाहाबाद से दोनों मुंबई भागने की तैयारी में हैं। महिला के घर वाले मंगलवार को इलाहाबाद स्टेशन पहुंच गए। यहां महिला प्रेमी के साथ मिल गई। दोनों मुंबई जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।

चलने लगे लात-घूंसे

परिवार के लोग महिला को घर ले जाने लगे तो उसने जाने से मना कर दिया। आशिक भी महिला को नहीं जाने देने पर अड़ा था। फिर क्या था, मारपीट शुरू हो गई। जंक्शन पर ही लात-घूसे चलने लगे। प्लेटफार्म पर मौजूद पैसेंजर्स की भीड़ लग गई। जानकारी होते ही जीआरपी के जवान मौके पहुंचे और सभी को थाने ले गए। वहां बीच-बचाव और समझौता कराकर महिला को आजमगढ़ स्थित घर भेजा गया।