- मुख्यमंत्री और अमिताभ बच्चन सहित कई बड़ी हस्तियों ने किए अंतिम दर्शन

- रॉजनीतिक दलों के नेताओं ने भी दी श्रृद्धांजलि

LUCKNOW (6May): सहारॉ प्रमुख सुब्रत रॉय की मां छबि रॉय का पार्थिव शरीर शनिवार को गोमती किनारे बैकुंठ धाम में पंचतत्व में विलीन हो गया। नम आंखों से सुब्रत रॉय ने हजारॉें लोगों की मौजूदगी में मुखाग्नि दी। इस मौके पर कई बड़ी हस्तियों के अलावा सहारॉ के कर्मचारी और विभिन्न वर्गो के लोग मौजूद थे। बता दें कि छबि रॉय का गुरुवार देर रॉत निधन हो गया था। शनिवार सुबह से ही उनके अंतिम दर्शन के लिए सहारॉ शहर में भीड़ उमड़ने लगी थी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सुपर स्टार अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, राज बब्बर समेत कई हस्तियां और नेता अंतिम दर्शन के लिए सहारा शहर पहुंचे।

अंतिम दर्शन को बड़ी-बड़ी हस्तियां जुटी

छबि राय के निधन के बाद सुब्रत राय को चार सप्ताह की पैरोल पर जेल से छोड़ा गया है। शनिवार सुबह से ही देश भर से वीआइपी के जमावड़े के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने सहारा सिटी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। दोपहर के समय फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन सहारा प्रमुख के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने सहारा प्रमुख की मां को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे सीएम अखिलेश यादव ने भी पहुंच कर श्रद्धांजलि दी।

कंधे पर मां को लेकर पहुंचे बैकुंठ धाम

दोपहर साढ़े चार बजे सहारा सिटी से छबि रॉय की अंतिम यात्रा निकली। अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। 1090 चौराहे से गाडि़यों का काफिला थम गया और वहां से पैदल ही छबि रॉय का पार्थिव शरीर बैकुंठ धाम तक लाया गया। सुब्रत राय मां के पार्थिव शरीर को लेकर चलते रहे। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव, हॉकी खिलाड़ी धनराज पिल्लै, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, एंटी टेरिरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एमएस बिट्टा, बसपा नेता बृजेश पाठक व विजय बहादुर, प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल समेत कई प्रमुख लोगों पहुंचे।