- इस बार दस दिनों तक होगी नवरात्र की पूजा-अर्चना

Meerut । अश्रि्वन शुक्ल पक्ष में मां का आराध्यपर्व नवरात्र इसबार एक अक्टूबर यानि आज से शुरु है। इसबार नवरात्रि में एक तिथि की वृद्धि हो गई है। ऐसे में इसबार नवरात्रि दस दिन के होंगे। पंचांग के अनुसार इसबार नवरात्रि की तिथि में द्वितीया की तिथि के दो दिन बताए गए हैं, इस तरह से नौ के बजाए दस दिनों तक मां दुर्गा का पूजन होगा।

वर्ष 2000 में नवरात्रि दस दिन के थे। इस साल नवरात्रि की तिथि दस दिन की होने से विशेष संयोग बन रहा है। शारदीय नवरात्रि दस दिनों तक है और 11 वें दिन विजयदशमी का पर्व मनाया जाएगा।

-पंडित चिंतामणि जोशी

तिथियों के क्षय होने व बढ़ने के कारण इसबार नवरात्रि की तिथि दस दिनों की है। 16 साल बाद इस तरह का संयोग है जो शुभ कार्यो के साथ ही नए कार्यो को करने के लिए उत्तम हैं।

-पं। अरविंद कुमार पाठक

-----------

-इस साल भगवती घोड़े पर आत रही है और मुर्गे पर जाएंगी।

-महाष्टमी का व्रत एवं पूजा 9 अक्टूबर को की जाएगी।

-नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा दस दिन होगी।

- ज्योतिष हिमांशु शर्मा

राधा कृष्ण मंदिर, सदर स्थित

----------

कलश स्थापना का मुहूर्त

इस साल माता रानी के कलश की स्थापना अभिजीत मुहूर्त दिन में 11:36 से 12:24 बजे तक की जाएगी। नवरात्र के पहले दिन मां के शैलपुत्री रुप की अराधना अर्चना होगी।

-पं श्रीधर त्रिपाठी

-----------

ऐसे होंगे नवरात्र

1 अक्टूबर- प्रतिपदा व घट स्थापना

2 व 3 अक्टूबर- द्वितीया

4 अक्टूबर- तृतीया

5 अक्टूबर- चतुर्थी

6 अक्टूबर- पंचमी

7 अक्टूबर- षष्ठी

8 अक्टूबर- सप्तमी

9 अक्टूबर- अष्ठमी

10 अक्टूबर- नवमी

------------

खरीदारी के शुभ अवसर

1-2 अक्टूबर : राजयोग है। इस दिन द्विपुष्कर योग भी है। इस मुहूर्त में वाहन खरीदना शुभ होगा।

3 अक्टूबर : धन संचय करना शुभ होगा। इस दिन सिद्धयोग है। नए वस्त्र भी खरीदना शुभ होगा।

4 अक्टूबर : स्वार्थ सिद्धयोग है इस दिन भूखंड खरीदना शुभ होगा।

5 अक्टूबर : सिद्धयोग है। इस दिन आभूषण की खरीदारी शुभ होगी।

6 अक्टूबर : सिद्धि सवार्थी सिद्धयोग है। इस दिन भूखंड खरीदना शुभ होगा।

9 अक्टूबर : अमृत योग है। इस दिन सौंदर्य प्रसाधन की खरीदारी उचित है।

10 अक्टूबर : विशेष सिद्धियोग है। वाहन खरीदना शुभ है।