पूरा पड़ाईन में फ्लाईओवर निर्माण के लिए चला वृहद अभियान

ALLAHABAD: मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआइटी) रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए शनिवार को एक बार फिर वृहद अभियान चलाते हुए ट्रिपल स्टोरी मकानों पर बुलडोजर चलाया गया। वहीं पूर्व में ढहाए गए मकानों और अवैध निर्माण के मलबों को हटवाया गया, जिससे हड़कंप मचा रहा।

शिवकुटी थाना क्षेत्र के पूरा गड़रिया में फ्लाई ओवर निर्माण के लिए करीब डेढ़ दर्जन मकान बाधक बने हुए थे। जिन्हें ढहाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद भी मकान न ढहाने पर एडीए, नगर निगम और एडमिनिस्ट्रेशन की टीम ने करीब एक सप्ताह पहले कार्रवाई करते हुए एक दर्जन मकानों को ढहा दिया था। कुछ मकान छूट गए थे, जिन्हें ढहाने और मलबा को साफ करने के लिए शनिवार को अभियान चलाया गया।