(1) Build Quality and design :-
मोटोरोला ने अपने नए हैंडसेट Moto X Play के डिजाइन को काफी खास बनाया है। अगर आप ध्यान दें तो यह मोटो X सेकेंड जेनरेशन से काफी कुछ अलग दिखेगा। यही नहीं इसमें कैमरा सेक्शन में बड़ा बदलाव किया गया है। Moto X Play में बैक साइड में रेक्टेंगुलर स्ट्रिप बनाई गई जिसमें कैमरा लगा है। इसके अलावा इसके ऊपरी हिस्से की तरफ सिम कार्ड औ माइक्रोएसडी कार्ड का स्लॉट दिया गया है। इसके किनारे थोड़े पतले हैं जिससे कि यूजर को पकड़ने में थोड़ी आसानी होगी। हालांकि डिस्प्ले बड़ी होने की वजह से इसका एक हाथ से इस्तेमाल नहीं कर सकते। इसके राइट साइड में पॉवर और वॉल्यूम रॉकर बटन लगा हुआ है।

(2) Display :- 
Moto X Play में आपको 5.5 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जिसमें कि कोर्निंग गोरिल्ला ग्लॉस 3 प्रोटेक्शन से लैस है। डिस्प्ले काफी क्लीन और स्पष्ट है वहीं इसमें कहीं भी बैकलाइट ब्लीडिंग नहीं दिखेगी। वैसे कंपनी ने इसका कोई भी वीडियो सैंपल जारी नहीं किया है, इसलिए इसकी छोटी-छोटी जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई। लेकिन इसमें टेक्स्ट और एप आइकन काफी शॉर्प हैं।

(3) Chipset, storage, RAM :-
मोटोरोला ने इस हैंडसेट में 1.7GHz का ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 615 SoC प्रोसेसर दिया है। साथ ही इसमें गेम खेलने के लिए Adreno 405 GPU लगाया गया है। Moto X Play में आपको 2जीबी की रैम मिलेगी। इस्तेमाल करने के दौरान यह काफी स्मूथ चलता है। एनीमेशन हो या फिर एप्लीकेशन स्विचिंग करना किसी भी स्थिति में इसमें कोई भी लैग नहीं मिलेगा। यह फोन दो स्टोरेज वैरिएंट्स के साथ आया है, 16जीबी और 32जीबी। वहीं इसमें 128जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड की सुविधा भी दी गई है।

(4) OS, Connectivity :-
जैसा कि हम जानते हैं कि मोटोरोला की सभी डिवाइसेस में लेटेस्ट एंड्रायड ओएस मिलता है। ऐसे में Moto X Play में भी एंड्रायड 5.1 ओएस दिया गया है। वहीं कनेक्टिविटी के मामले में यह 4जी हैंडसेट है तो काफी तेज चलता है। साथ ही इसमें Wifi 802.11n, Bluetooth 4.0, GPS with A-GPS की भी सुविधा है।

(5) Camera and battery :- Moto X Play का कैमरा इसकी सबसे बड़ी खासियत है। इसमें 21एमपी का रियर और 5एमपी का फ्रंट कैमरा मिलेगा। वैसे इसका कैमरा फीचर्स मोटो G से कुछ ज्यादा अलग नहीं है। वहीं बैटरी पर नजर डालें तो इसमें 3630mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि यह 48 घंटे तक चल सकती है।

Moto X Play के सभी फीचर्स देखने के बाद एक बात तो तय है कि, यह मार्केट में अन्य स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर दे सकता है। क्योंकि कंपनी ने स्पेसिफिकेशंस से कोई समझौता नहीं किया है वहीं कीमत भी इसकी ज्यादा नहीं है।

Courtesy : firstpost.com

Hindi News from Technology News Desk

 

Technology News inextlive from Technology News Desk