बदल जाएगा आपका फोन
कंपनी ने अपने बयान में कहा कि, 'हम इस नए ओएस को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। भारत में Moto G (2nd Gen.) यूजर्स इसे जल्द से जल्द अपडेट करके एक अलग अनुभव ले सकते हैं। यह ओएस कई बेहतरीन फीचर्स लेकर आया है जिसमें कि बैटरी सेवर के साथ-साथ गूगल नाउ ऑन टैप फैसेलिटी भी उपलब्ध होगी।   

मार्शमैलो में मिलेंगे ये नए फीचर्स :-


1. गूगल ने अपने इस नए एंड्रायड में कई नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। इस नए एंड्रायड में आपकी होमस्क्रीन भी शानदार तरीके से रोटेट होगी। इतना ही नहीं होमस्क्रीन को भी लैंडस्केप फॉर्म में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

2. गूगल के नए ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड मार्शमैलों में बैटरी और रैम परफॉर्मेंस बेहतर होने का दावा है। नए ऑपरेटिंग सिस्टम में किए गए बदलावो से अब गूगल प्ले सर्विसेज के कारण बैटरी जल्दी नहीं खत्म होगी।

3. मल्टीटास्किंग के शौकीन और गेमिंग पसंद करने वाले लोगों के लिए ये फीचर्स अच्छे साबित हो सकते हैं। सबसे खास बात तो यह है कि इससे रैम परफॉर्मेंस भी बढ़ेगी।

4. एंड्रॉयड मार्शमैलो के नए वर्जन 6.0 वर्जन डार्क स्क्रीन लोऑउट नहीं होगी। अब इसमें सेटिंग मेन्यू को खोलने पर ब्लैक डार्क बैग्राउंट सफेद बैग्राउंट दिखेगा। एंड्रॉयड वर्टिकल-स्क्रॉलिंग एप ड्रॉर की एंट्री होगी।

5. सबसे खास बात तो यह है कि इसके सर्च सिस्टम में भी काफी कुछ नया है। इससे पहले इसके मेन्यू में एप सर्च के लिए वर्टिकली स्क्रॉल करना होता था लेकिन अब स्क्रॉल सर्च के साथ बाईं ओर वर्ड बार दिया गया। जहां से आपको शब्दों का भंडार आसानी से मिल जाएगा।

6. एंड्रॉयड मार्शमैलो के ऐप अब डाउनलोड करते समय परमिशन नहीं मांगेंगे, लेकिन ऐप परमिशन के लिए तब कहेगा जब ऐप उस फीचर का इस्तेमाल किया जाएगा। इस एड्रॉयड ऐप लिंकिंग के जरिए फोन के किसी भी ऐप को वेब ब्राउजर पर लिंक किया जा सकता है।

inextlive from Technology News Desk