PATNA/BEGUSARAI: पटना के मरांची थाना में तैनात दारोगा सुरेश ठाकुर की बाइक सवार बदमाशों ने पंडारक के पास गोली मारकर हत्या कर दी और उनका रिवाल्वर लूटकर फरार हो गए। सोमवार दोपहर घटना उस समय हुई जब वह बाढ़ कोर्ट में एक मामले की गवाही देकर लौट रहे थे।

कनपटी पर मारी गोली

जानकारी के मुताबिक दारोगा बाढ़ और पंडारक के बीच पहुंचे ही थे कि बाइक सवार दोनों बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी कनपटी में कई गोलियां उतार दीं। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। पुलिस बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है, वहीं पुलिस अधिकारी उस मामले को लेकर जांच पड़ताल करा रहे हैं जिसमें दारोगा गवाही देने के लिए कोर्ट गए हुए थे। मरांची थाना की पुलिस का कहना है कि दारोगा काफी शांत स्वभाव के थे और उनका किसी के साथ कोई विवाद नहीं है। ऐसे में घटना का कारण तलाशा जा रहा है। आईजी और डीआईजी ने दावा किया है कि घटना में जो भी अधिकारी शामिल होगा, उसे गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

 

उजड़ गया सुहाग, छिन गया साया

सुरेश ठाकुर की पत्नी मीरा देवी का रो-रो कर हाल बेहाल है.सुरेश अपने पीछे पत्नी के अलावा इकलौते पुत्र नीरज कुमार व छह पुत्रियां क्रमश: प्रतिमा कुमारी, प्रतिभा कुमारी, प्रीति कुमारी, चुन्नु कुमारी, बुलबुल कुमारी तथा नेहा को छोड़ गए हैं। प्रतिमा की शादी दो वर्ष पूर्व तो प्रतिभा की शादी बीते दस मार्च को हुई थी। शेष सभी बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं।

 

हाईलाइट्स

- दारोगा सुरेश ठाकुर बेगूसराय के लोहियानगर ओपी क्षेत्र के पन्हांस के रहने वाले थे।

- क्98भ् में बिहार पुलिस सेवा में सिपाही के पद पर हुए थे भर्ती।

- मेहनत और अच्छे काम से उन्हें पदोन्नति देकर दारोगा बनाया गया था।

- मरांची थाना में थे तैनात।