-पीएम नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष महाजन ने दी श्रद्धांजलि

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्कन्ञ्जहृन्: बीजेपी के सीनियर लीडर सह बेगूसराय के एमपी भोला सिंह का शुक्रवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। वे कई महीनों से बीमार थे। विमान से शनिवार को उनके पार्थिव शरीर को पटना लाया गया। आज दोपहर में बेगूसराय के सिमरिया घाट पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्रि्वनी चौबे, श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.पीएम नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, कई केंद्रीय मंत्री सहित बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेताओं और सांसद सदस्यों ने आज लोधी रोड स्थिति आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्णण किया।

राज्यपाल ने शोक जताया

राज्यपाल लालजी टंडन और सीएम नीतीश कुमार ने एमपी भोला सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया है। साथ ही राजनीतिक दलों ने भी शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने कहा कि भोला सिंह विद्वान राष्ट्रवादी और भारतीय संस्कृति के प्रति दृढ़ आस्था रखने वाले एक लोकप्रिय सांसद थे। उनके निधन से भारतीय राजनीति विशेषकर बिहार को अपूरणीय क्षति हुई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, सदानंद सिंह, अखिलेश प्रसाद सिंह, कौकब कादरी ने भी शोक व्यक्तकिया है।

भोला बाबू साफगोई से रखते थे बात

विधान सभा परिसर में दिवंगत सांसद भोला सिंह के पार्थिव शरीर पर सीएम नीतीश कुमार ने माल्यार्पण करते हुए कहा कि भोला बाबू बहुत स्पष्टता के साथ अपनी बात रखते थे। विधानसभा सदस्य के रूप में उन्होंने सक्रिय और लोकप्रिय भूमिका निभायी। मंत्री और सांसद के रूप में भी वह बेहतर भूमिका निभाते रहे। उनके जाने से हम सभी को बहुत दु:ख हुआ है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, रामकृपाल यादव, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह आदि मौजूद थे।

बिहार की राजनीति में अपूरणीय क्षति

डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने इसे बिहार की राजनीति की अपूरणीय क्षति बताया है। अपने शोक संदेश में कहा है कि भोला बाबू अच्छे वक्ता, अध्ययनप्रिय, संवैधानिक विषयों के जानकार और संसदीय परम्पराओं में गहरी आस्था रखने वाले राजनेता थे। उनकी लोकप्रियता दलीय सीमाओं से परे थी। वे आजीवन, अपने क्षेत्र और बिहार के विकास को लेकर प्रयत्‍‌नशील तथा सक्रिय रहे। विधायक और सांसद के रूप में किए गए उनके कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।