- एमपी ने नीतीश, मोदी, पासवान, मांझी और कुशवाहा पर बोला हमला

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्कन्ञ्जहृन्: हमारी पार्टी अगले लोकसभा चुनाव में कांगे्रस के साथ समझौता करेगी। महागठबंधन के अन्य घटक दलों से कुछ लेनादेना नहीं है। यह बातें मंगलवार को एमपी पप्पू यादव ने कही। उन्होंने साफ किया कि महागठबंधन में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद का नेतृत्व तो स्वीकार है लेकिन तेजस्वी का नेतृत्व स्वीकार नहीं है। उन्होंने 16 नवंबर से अपने जिलावार कार्यकर्ता सम्मेलन के कार्यक्रम का भी एलान किया। पप्पू यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील मोदी, लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान, रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, जीतनराम मांझी और तेजस्वी यादव पर एक साथ हमला बोला।

अक्षुण्ण है भारतीय संविधान

उन्होंने कहा कि इन छह नेताओं ने बिहार की राजनीति को नफरत की आग में झोंक दिया है। कभी धर्म के आधार पर नफरत फैलाते हैं तो कभी जाति के आधार पर। जब भी चुनाव का समय आता है, ये धर्म और जाति के नाम पर जहर फैलाना शुरू कर देते हैं। पप्पू यादव ने सवाल किया कि तेजस्वी यादव किस संविधान की सुरक्षा में यात्रा पर निकले हैं। भारतीय संविधान अक्षुण्ण है और यह पूरी दुनिया जानती है कि बिना एक तिहाई बहुमत के संविधान को कोई छू भी नहीं सकता है।