-आईआईटी करके इंजीनियर बनना चाहती है अर्पिता सक्सेना

-शिक्षा के स्तर में हो सुधार, मा‌र्क्स सिस्टम को बताया बेहतर

BAREILLY :

अच्छे मा‌र्क्स के लिए कभी प्रेशर में आकर पढ़ाई नहीं करना चाहिए। क्योंकि प्रेशर में आकर पढ़ाई करने से मा‌र्क्स अच्छे कभी नहीं आते। मा‌र्क्स अच्छे पाना तो रिलैक्स होकर पढ़ाई करें तभी अच्छे मा‌र्क्स पा सकते हैं। यह कहना है डिस्ट्रिक्ट टॉप करने वाली अर्पिता सक्सेना का। अर्पिता ने इंग्लिश 97, हिन्दी 97, मैथ्स 99, साइंस 99 और एसएटी 98 मा‌र्क्स हासिल किए हैं। मैथ्स और साइंस में 99 अंक हासिल करने वाली अर्पिता का सबसे प्रिय सब्जेक्ट मैथ्स ही है।

बैडमिंटन गेम है हॉबी

शहर के बसंत विहार रहने वाली अर्पिता सक्सेना एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अर्पिता के पिता संजीव सक्सेना एमआर हैं। जबकि मां वंदना सक्सेना हाउस वाइफ है। अर्पिता की एक बड़ी बहन अकांक्षा और छोटी बहन अंशिका हैं। वह बताती हैं कि वह स्कूल समय में तो घर पर दो घंटे से चार घंटे तक ही पढ़ाई कर पाती थी, लेकिन जब स्कूल नहीं होता था तो वह घर पर छह घंटे तक पढ़ाई करती थी, लेकिन इसके लिए कभी मां-बाप ने पढ़ाई और अच्छे मा‌र्क्स के लिए कभी प्रेशर नहीं बनाया। बल्कि मां-बाप ने पढ़ाई करने सहयोग किया। इसके बाद भी वह समय निकाल कर बैडमिंटन गेम जरूर खेलती थी। वह बैडमिंटन की शाैकीन हैं।

इंजीनियर बनना लक्ष्य

डिस्ट्रिक्ट टॉप करने वाली अर्पिता का कहना है कि उनका मेन लक्ष्य है आईआईटी कर इंजीनियर बनाना। इसके लिए वह टेंशन फ्री होकर आगे की पढ़ाई करेंगी, जिससे वह अपने लक्ष्य में कामयाब हो सके। वह बताती हैं कि वह किसी को आदर्श नहीं बल्कि अपने मां-बाप को ही आदर्श मानती हैं।