राजीव अरुण एक्का महिला व बाल विकास विभाग और सामाजिक सुरक्षा विभाग के बने सचिव

RANCHI:झारखंड सरकार ने गुरुवार को कई आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल की है। इसमें महिला व बाल विकास विभाग और सामाजिक सुरक्षा विभाग की प्रधान सचिव मृदुला सिन्हा को झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद (जेसीईसीई)का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। साथ ही वेटिंग में चल रहे राजीव अरुण एक्का को महिला व बाल विकास विभाग और सामाजिक सुरक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। इसके अलावा नंद किशोर मिश्रा को राज्य वित्त आयोग के सदस्य पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, आलोक गोयल को श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान का निदेशक बनाया गया है।

मायुमं के प्रांतीय अध्यक्ष विनय जालान का निधन

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष विनय जालान का आकस्मिक निधन 22 जुलाई की रात 12.30 बजे हो गया। गुरुवार को उनकी अंतिम यात्रा में मंच की 70 शाखाओं के सदस्य शामिल हुए। विनय जालान के एक पुत्र व एक पुत्री हैं। विनय जालान अपने पैतृक बिजनेस हार्डवेयर एंड पेंट्स को काफी बढ़ाए हैं। यह जानकारी मंच के प्रांतीय महामंत्री अभिषेक अग्रवाल ने विज्ञप्ति के माध्यम से दी। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी व्यवसायी विनय जालान के निधन पर शोक जताया है। व्यवसायी विनय जालान के निधन पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि अग्रवाल, बलराम सुल्तानिया, अनिल जाजोदिया, गोवर्धन गाड़ोदिया, मुकेश काबरा, मनोज बजाज, एफजेसीसीआई के अध्यक्ष रतन मोदी, ललित पोद्दार, राकेश गंगवाल, जेसीआई अध्यक्ष मनीष, श्रवण जालान, नंदकिशोर चौहान, निरंजन शर्मा, सुशील माटोलिया, ओमप्रकाश अग्रवाल, तुषार विजयवर्गीय ने शोक संवेदना प्रकट की है।