कानपुर। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी अपने नए वीडियो को लेकर सुर्खियों में छाए हैं। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी फिलहाल घर पर समय बिता रहे। हालांकि यहां भी वह अपने नए और अनोखे काम को लेकर खबरों में आ गए। माही ने दो दिन पहले अपने घर पर एक ऐसा स्टंट किया कि देखने वाले हैरान रह गए। आमतौर पर लग्जरी गाड़ियों और बाइक्स पर चलने वाले धोनी यहां साइकिल की सवारी कर रहे थे। सवारी भी ऐसी कि साधारण व्यक्ति उस तरह से चला नहीं सकता।

धोनी का साइकिल पर खतरनाक स्टंट
एमएस धोनी ने यह वीडियो अपने अफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें आप देखेंगे कि माही अपने घर के लॉन में ढालदार जगह पर पैर हवा में उठाकर साइकिल चला रहे हैं। यही नहीं उन्होंने अपने मुंह में एक लकड़ी का तख्ता भी डबा रखा है। इस दौरान माही ने न हाथों में ग्लव्स और न ही हेलमेट पहना है। यही वजह है कि इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने चेतावनी भी लिखी। धोनी ने कैप्शन में लिखा, 'यह सिर्फ मस्ती के लिए था, आप इसे घर पर ही करें।' यानी कि धोनी का इशारा साफ था कि इस तरह का स्टंट बाहर सड़क पर करना आपके लिए जानलेवा भी हो सकता है।



परिवार संग टाइम बिता रहे माही

भारत-इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज खत्म होते ही पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी वापस भारत लौट आए थे। वतन लौटते ही माही परिवार संग एक फंक्शन को इंज्वॉय करने चले गए थे। धोनी की पत्नी साक्षी की बेस्ट फ्रेंड पूर्णा पटेल की पिछले महीने शादी हुई थी। ऐसे में मेहंदी सेरेमनी से लेकर संगीत तक धोनी ने विथ फैमिली हर फंक्शन में शिरकत की थी। बताते चलें कि पूर्णा पटेल पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे प्रफुल्ल पटेल की बेटी हैं और साक्षी की बेस्ट फ्रेंड हैं।

धोनी को छोड़ ये किसके साथ रोमांटिक डांस कर रहीं साक्षी, सामने आई तस्वीर

10 साल पहले धोनी के इस फैसले ने पूरी टीम को कर दिया था चकित, अब हुआ खुलासा

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk