फैंस निराश भी हुए

जी हां पूर्व भारतीय कप्तान ने महेंद्र सिंह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राइजिंग पुणे सुपरजायंट (आरपीएस) की ओर से खेल रहे हैं। हालांकि इस बार आईपीएल में उन्होंने अभी तक अपनी टीम के लिए मात्र 199 रन ही बनाए हैं। जिसमें उनका अब तक हाईएस्ट रन स्कोर 61 रहा है। ऐसे में उनके बहुत से फैंस उनसे निराश भी हुए हैं।  

ipl 2017: ट्विटर पर ट्रेंड कर रहें महेंद्र सिंह धोनी,यह टीम भी चर्चा में

ट्विटर पर छाए

इसके बावजूद धोनी आईपीएल 2017 में हाल के कुछ सप्ताहों में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर छाए हैं। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के चार्ट पर सबसे टॉप पर हैं। इनके बारे में खूब चर्चा हो रही है। वह किसी न किसी तरह से लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। धोनी के नाम से ट्वीटर पर हैशटैग धोनी छाया है। वहीं धोनी के अलावा दूसरे कुछ और चुनिंदा खिलाड़ी भी हैं।

ये खिलाड़ी भी

जिनके फेस के इमोजी आदि भी खूब बन रहे है। धोनी के बाद ट्विटर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर इस सप्ताह दूसरे स्थान पर हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली तीसरे स्थान पर बने हैं। इसके अलावा चौथे नंबर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हैं। जबकि पांचवें नंबर पर राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाड़ी बेन स्टोक्स हैं। ipl 2017: ट्विटर पर ट्रेंड कर रहें महेंद्र सिंह धोनी,यह टीम भी चर्चा में

इन टीमों पर चर्चा

वहीं अगर आईपीएल की टीमों पर नजर डालें तो आईपीएल मे चौथे सप्ताह में मुंबई इंडियंस टीम के बारे में सबसे अधिक बात हुई। जिस समय राजकोट में गुजरात लायंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला हुआ तो वह काफी रोमांचक था। इस दौरान दोनों ही टीमों पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही थी। इन दोनों का हैशटैग जीएलवीएमआई खूब ज्यादा सर्च हुआ।

IPL 2017: विराट और धोनी के खेल पर भारी पड़ रही है बाहुबली 2 की दीवानगी

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk