कानपुर। इंग्लैंड में टी-20 और वनडे सीरीज खत्म होते ही भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वापस भारत लौट आए। घर आते ही धोनी एक ग्रांड पार्टी में शिरकत करने पहुंच गए। यह पार्टी किसी और की नहीं बल्कि उनकी पत्नी साक्षी धोनी की बेस्ट फ्रेंड पूर्णा पटेल की थी। पूर्व मंत्री प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णा की हाल ही में बिजनेसमैन नमित सोनिर से शादी होनी है। ऐसे में पटेल परिवार ने प्री-वेडिंग सेरेमनी आयोजित की जिसमें बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

धोनी एंड फैमिली का देखिए ये नया अवतार,साथी खिलाड़ियों संग इस सेलेब्रिटी पार्टी को बनाया चमकदार

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी पार्टी में बिल्कुल नए लुक में नजर आए। इंग्लैंड में जहां वह रफ एंड टफ लुक में थे तो यहां वह क्यूट लुक में नजर आए। माही के चेहरे से अब सफेद दाढ़ी गायब हो चुकी है। वह पहले की तरह यंग दिख रहे।

धोनी एंड फैमिली का देखिए ये नया अवतार,साथी खिलाड़ियों संग इस सेलेब्रिटी पार्टी को बनाया चमकदार

धोनी के साथ उनकी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी भी थीं। साक्षी जहां मैरून रंग की साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही थीं तो वहीं जीवा ने कलरफुल लॉंग स्कर्ट पहनी हुई थी। जीवा ने कैमरे के सामने काफी पोज भी दिए।

धोनी एंड फैमिली का देखिए ये नया अवतार,साथी खिलाड़ियों संग इस सेलेब्रिटी पार्टी को बनाया चमकदार

धोनी एंड फैमिली के अलावा इस पार्टी में पूर्व क्रिकेटर जहीर खान पत्नी सागरिका संग नजर आए। बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं पति जहीर खान कुर्ते-पाजामा में बेहद स्टाइलिश दिख रहे थे।

धोनी एंड फैमिली का देखिए ये नया अवतार,साथी खिलाड़ियों संग इस सेलेब्रिटी पार्टी को बनाया चमकदार

क्रिकेट से फिलहाल दूर चल रहे बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह भी इस पार्टी में दिखाई दिए। हालांकि युवराज पत्नी हेजल कीच के बिना यहां आए थे। उन्होंने साथी खिलाड़ी रहे जहीर और उनकी पत्नी सागरिका के साथ फोटो खिंचवाई।

धोनी एंड फैमिली का देखिए ये नया अवतार,साथी खिलाड़ियों संग इस सेलेब्रिटी पार्टी को बनाया चमकदार

धोनी को टीम में लाने वाले ने ही उनकी बल्लेबाजी पर उठाए सवाल, कह दी इतनी बड़ी बात

जब पांड्या काटने लगे धोनी के बाल, माही का हुआ ऐसा हाल

Cricket News inextlive from Cricket News Desk