1- पृथ्वीराज कपूर वो नाम जिसे कपूर खानदान का ही नहीं बॉलीवुड का भी पितामाह कहा जाता है। उन्होंने  ने बतौर अभिनेता मूक फिल्मो से अपना करियर शुरू किया। उन्हें भारतीय जन नाट्य संघ के संस्थापक सदस्यों में से एक होने का भी गौरव हासिल है।
बॉलीवुड का मुगल-ए-आजम जिसकी दमदार आवाज दर्शक आज भी करते हैं मिस
2- पृथ्वीराज ने सन् 1944 में मुंबई में पृथ्वी थिएटर की स्थापना की थी। यह थियेटर देश भर में घूम-घूमकर नाटकों का प्रदर्शन करता था। उनके दौरान पृथ्वी थिएटर 16 साल में 2600 से ज्यादा नाटकों का मंचन किया गया।
बॉलीवुड का मुगल-ए-आजम जिसकी दमदार आवाज दर्शक आज भी करते हैं मिस
3- बॉलीवुड के सबसे बड़े कपूर खानदान को सिनेमा लाने का श्रेय पृथ्वीराज कपूर को ही जाता है। 1972 में उनकी मृत्यु के पश्चात उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा गया।
बॉलीवुड का मुगल-ए-आजम जिसकी दमदार आवाज दर्शक आज भी करते हैं मिस
4- पृथ्वीराज कपूर को कला क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए भारत सरकार ने 1969 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। पृथ्वीराज ने पेशावर पाकिस्तान के एडवर्ड कालेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की थी।
बॉलीवुड का मुगल-ए-आजम जिसकी दमदार आवाज दर्शक आज भी करते हैं मिस
5- एक साल तक कानून की शिक्षा भी प्राप्त की जिसके बाद उनका थियेटर की दुनिया में प्रवेश हुआ। 1928 में वो मुंबई आगये। कुछ एक मूक फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने भारत की पहली बोलनेवाली फिल्म आलम आरा में मुख्य भूमिका निभाई।
बॉलीवुड का मुगल-ए-आजम जिसकी दमदार आवाज दर्शक आज भी करते हैं मिस
6- जो आज नया है, कल पुराना हो जाएगा...जो आज पुराना है, कल नया बन कर सामने आएगा। मुगल ए आजम में उन्होंने बादशाह अकबर की भूमिका निभाई थी। आवारा पड़ोसी है उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक है।  
बॉलीवुड का मुगल-ए-आजम जिसकी दमदार आवाज दर्शक आज भी करते हैं मिस

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk