- प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने जारी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की फेहरिस्त

- मुलायम के करीबियों को भी नहीं मिल सका कोई अहम पद, टीम अखिलेश हावी

LUCKNOW :

समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव और बेनी प्रसाद वर्मा को जगह नहीं मिली है। मंडे को पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। साल भर पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गये शिवपाल सिंह यादव, बेनी प्रसाद वर्मा और अमर सिंह के नाम इस बार गायब हैं। ध्यान रहे कि अमर सिंह को सपा में रार के बाद एक जनवरी, 2017 को पार्टी के विशेष अधिवेशन में बर्खास्त किया जा चुका है। 55 सदस्यीय कार्यकारिणी में टीम अखिलेश को अहम पद सौंपे गये है। अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष, किरणमय नंदा को उपाध्यक्ष, प्रोफेसर रामगोपाल यादव को प्रमुख महासचिव के साथ दस महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, 10 सचिव, 25 सदस्य और छह विशेष आमंत्रित सदस्य भी बनाए गये हैं।

हिमाचल प्रदेश में किस्मत आजमाएगी सपा

समाजवादी पार्टी हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी किस्मत आजमाने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव मैदान में अपनी पार्टी के प्रत्याशी उतारने का फैसला कर लिया है। प्रत्याशियों की सूची बनाने का काम शुरू हो गया है। चुनाव के लिए पार्टी की तरफ से प्रभारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। कांगड़ा सहित अन्य जनपदों में पार्टी के प्रभारी पहुंच गए हैं। मालूम हो कि हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों पर चुनाव होना है जिसके लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आगामी 23 अक्टूबर को नामांकन की अंतिम तिथि है जबकि मतदान नौ नवंबर को होगा।

अखिलेश ने दी दीपावली की बधाई

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि इस पर्व को अपने-अपने घरों पर सभी को सादगी के साथ मनाना चाहिए, परस्पर सद्भाव तथा सौहार्द का वातावरण रहना चाहिए। अखिलेश से आज पार्टी मुख्यालय में विभिन्न जनपदों में आए सैकड़ों लोगों ने भेंट की। इनमें कर्नाटक से आए 18 साइकिल यात्रियों का दल भी शामिल था। इस अवसर पर अखिलेश ने जीएसटी के नियमों में सरलीकरण की मांग करते हुए कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न न किया जाए। उन्हें जेल भेजना उचित नहीं है। जीएसटी की जटिलताओं के कारण पूरी अर्थव्यवस्था उलझ गयी है। इससे कारोबार ठप है और समाज का हर वर्ग एवं उपभोक्ता परेशान है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी

अध्यक्ष: अखिलेश यादव

उपाध्यक्ष: किरनमय नंदा

प्रमुख महासचिव: प्रो। राम गोपाल यादव

महासचिव: मो, आजम खां, नरेश अग्रवाल, रवि प्रकाश वर्मा, सुरेंद्र नागर, बलराम यादव, विशंभर प्रसाद निषाद, अवधेश प्रसाद, इंद्रजीत सरोज, रामजी लाल सुमन, रमा शंकर विद्यार्थी राजभर

कोषाध्यक्ष: संजय सेठ

सचिव: जे एंटोनी, रामपूजन पटेल, मधु गुप्ता, कमाल अख्तर, अभिषेक मिश्र, राजेंद्र चौधरी, रमेश प्रजापति, पीएन चौहान, अरुणा कोरी, जावेद आब्दी।

सदस्य: जय बच्चन, अहमद हसन, राम गोविंद चौधरी, अबू आसिम आजमी, चंद्र पाल सिंह यादव, जावेद अली खां, नीरज शेखर, एसआरएस यादव, अरविंद कुमार सिंह, राम आसरे विश्वकर्मा, ऊषा वर्मा, जूही सिंह, राम हरी चौहान, राम दुलार राजभर, विनोद सविता, डॉ। लाखन सिंह पाल, सुदीप रंजन सेन, अरुण दुबे, राजीव राय, संतोष द्विवेदी, जगदीप सिंह यादव, अविनाश कुशवाहा, उज्जवल रमण सिंह, संजय लाठर, राजपाल कश्यप।

विशेष आमंत्रित सदस्य-अल्ताफ अंसारी, किसान सिंह सैंथवार, व्यास गौड़, अक्षय यादव, मो। इकबाल कादरी, शिव कुमार राठौर।

कार्यकारिणी

- 10 महासचिव

- 10 सचिव

-21 सदस्य

- 06 विशेष आमंत्रित सदस्य